Site icon Buziness Bytes Hindi

Weather Update Today: तेज धूप के साथ आज दिन की शुरूआत,गर्मी से उमस से बुरा हाल

मेरठ। आज तेज धूप के साथ दिन की शुरूआत हुई है। गर्मी और उमस से भी बुरा हाल है। बीते कई दिनों से आसमान में बादलों के घिरने के बाद आज सोमवार को तेज धूप से दिन की शुरुआत हुई। जिसके चलते गर्मी और उमस से लोगों का बुरा हाल है। जुलाई महीने के बाद अब इस अगस्‍त में भी कम बारिश हुई है। मेरठ सहित पश्चिमी उप्र में इस समय मानसून में भी सूखे जैसे हालात बन रहे हैं। गत रविवार को अधिकतम तापमान 33 और न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस रहा। जबकि आर्द्रता का अधिकतम प्रतिशत 89 और न्यूनतम प्रतिशत 67 दर्ज किया गया। आसपास के जिलों की बात करें तो बिजनौर में रात हल्की बूंदाबांदी हुई लेकिन आसमान जल्दी साफ हो गया था। वहीं रविवार को भी काले बादल छाए रहे और करीब आधा घंटे तक हल्की बारिश हुई। तेज गड़गड़ाहट के साथ बिजली चमक रही है। बागपत जिले में गत रविवार सुबह से बादल छाए रहे। कई स्थानों पर बारिश हुई।

Read also: Lucknow Civil Hospital: लखनऊ के सिविल अस्पताल में हुड़दंग मचाते रहे इंटर्न्स, परेशान होते रहे मरीज़

बारिश होने और बादलों के छाए रहने से मौसम काफी अच्छा हो गया। बारिश से अधिकांश स्थानों पर जलभराव होने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा है। मौसम विशेषज्ञों की माने तो अब न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस तक जा सकता है। वहीं सहारनपुर में झमाझम बारिश हुई। रविवार की सुबह से रिमझिम बारिश से मौसम सुहावना हो गया। उमस भरी गर्मी से लोगों को राहत मिली तो किसानों काे भी इस बारिश का लाभ मिल रहा है। बारिश से खेत में खड़ी धान और गन्ना की फसल लहलहा रही। जिले के अन्‍य स्‍थानों पर बारिश हुई वहीं शामली में भी हल्की बूंदाबांदी हुई है। बता दें कि रविवार को मेरठ सहित पूरे पश्चिमी उप्र में सुबह से बादलों के बाद बारिश देखने को मिली। जिसमें बागपत,गाजियाबाद,नोएडा, हापुड,बुलंदशहर और बिजनौर में बारिश अच्छी हुई। मौसम विभाग ने आने वाले दिनों में कई अन्‍य जिलों में भी बारिश होने के आसार जताए हैं। हालांकि सावन के महीने में अन्य सालों की अपेक्षा बहुत ही कम बारिश हुई है। सावन के महीने में पश्‍चिमी उत्‍तर प्रदेश में अच्‍छी बारिश नहीं होने से आगे किसानों के लिए परेशानी हो सकती है।

Exit mobile version