लाइफस्टाइल डेस्क: मेट्रो से लेकर सरकारी और प्राइवेट दफ्तर खुल चुके हैं, लेकिन खतरा अभी टला नहीं है। तो इसीलिए काम पर जा रहे हैं तो थोड़ा सतर्क होकर जाइये। हमे ऐसे प्लान करना होगी कि हम सुरक्षित तरीके से ऑफिस और सार्वजनिक जगहों पर जा सके। कोरोना से आपको डरना नहीं है, सिर्फ कुछ सावधानियां को फॉलो करना है |
कोशिश करे की दफ्तरों में सैनिटाइज रोज किया जाता हो | ऑफिस में हमेशा मास्क का इस्तेमाल करें, ख़ासकर दोस्तों के साथ बात-चीत के दौरान |
अपने पास हैंड सैनिटाइजर या पेपर सोप जरूर रखें। बाहर खाने की आदत बदलें और घर से ही लंच और पानी की बोतल साथ रखें।
ज्यादातर सामान जिप लॉप पाउच में रखें, आपकी चीजें वायरस की चपेट में नहीं आएगी |
अपना स्टेशनरी के सामान को किसी के साथ शेयर नहीं करें।
ऑफिस में चाय और कॉफी पीने की आदत को बदलें और घर से ही टी बैग्स वगैरह लेकर जाए |
लोशन या मॉश्चुराइजर अपने साथ रखे, क्योंकि सैनिटाइजर के ज्यादा इस्तेमाल से हाथ रुखे पड़ने लगते हैं |
Read also: जान्हवी के बाद खुशी कपूर के बिकनी फोटोशूट मचाया तहलका
कार या स्कूटर पर लोगों के हाथ सबसे ज्यादा लगने की संभावना है, तो पहले सैनिटाइज करें।
कोशिश करे की लिफ्ट का इस्तेमाल न हो, और अगर करना पढ़े तो लिफ्ट के बटन को हाथ न लगाएं।

