Site icon Buziness Bytes Hindi

अनामिका केस में बबली अलीगढ़ से अरेस्ट


अनामिका केस में बबली अलीगढ़ से अरेस्ट

यूपी में कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालयों में कई जगह अनामिका शुक्ला नाम से लोगों फर्जी तरीके से नौकरी करने का मामला इन दिनों सुर्खियों में है.इस मामले में पुलिस को एक और सफलता मिली है.रविवार को अलीगढ़ से एक और गिरफ्तारी हुई है.पुलिस के मुताबिक, बबली नाम की एक महिला कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय, बिजौली ब्लॉक में अनामिका शुक्ला के दस्तावेजों से नौकरी कर रही थी.

मास्टरमाइंड की तलाश
एसपी क्राइम डॉ अरविंद कुमार ने बताया कि अलीगढ़ के थाना पाली मुकीमपुर इलाके के कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय में अनामिका शुक्ला के नाम पर फर्जी तरीके से नौकरी करने वाली बबली यादव को गिरफ्तार किया गया है. यह बबली यादव कानपुर की रहने वाली थी और अपने ही एक रिश्तेदार के द्वारा 3 लाख देकर नौकरी पाई थी. एसपी के मुताबिक इस फर्जीवाड़े का मास्टरमाइंड पुष्पेंद्र जाटव है, जो इसी बबली यादव के एक की अन्य रिश्तेदार महिला को भी 3 लाख रुपये में नौकरी दिलवा चुका है.

Exit mobile version