बबिता फोगाट की दो टूक, बॉयकॉट करो करन जौहर गैंग की फिल्में

बॉलीवुडबबिता फोगाट की दो टूक, बॉयकॉट करो करन जौहर गैंग की फिल्में

Date:


बबिता फोगाट की दो टूक, बॉयकॉट करो करन जौहर गैंग की फिल्में

अमित बिश्‍नोई

फिल्म दंगल का रिलीज के बाद चर्चा में आनी वाली असली बबिता फोगाट अपनी बेबाक राय के लिए जानी जाती हैं और अब उन्होंने सुशांत सिंह राजपूत के सुसाइड के बाद कर्ण जौहर पर उठ रहे सवालों पर करारा प्रहार किया है. बबिता फोगाट ने सीधे सीधे ट्वीट करते हुए करण जौहर को खरी खोटी सुनाई है और बहुत बड़ा बयान दे डाला है.

कंगना की तारीफ
बबिता ने कंगना रनौत को बॉलीवुड की मजबूत महिला बताया और करण जौहर को विलेन बताया है. बबिता फोगाट लिखती हैं, ‘करण जौहर कौन है?क्या गंदगी फैला रखी है इसने फिल्म इंडस्ट्री में. इसकी बपौती है क्या फिल्म इंडस्ट्री, इसको मुंहतोड़ जवाब क्यों नहीं देते? एक हमारी शेरनी बहन कंगना राणावत है जो इसको जवाब देती है. इस गैंग की सभी फिल्मों का बायकट करो.’

सबक सिखाना जरूरी
इसके अलावा एक दूसरे ट्वीट में बबिता फोगाट लिखती है, ‘अभी तो हमने बिहार के एक छोटे से कस्बे से आया हुआ सुशांत सिंह जैसै अद्भुत और उम्दा कलाकार को खोया है. यदि अभी हमने इनको सबक नहीं सिखाया तो पता नहीं कितने और कलाकारों को हमें खोना पड़ेगा. हम लोग जाग जाएं तो इनको सबक सिखाया जा सकता है और बदलाव लाया जा सकता है.’

खत्म हो भाई भतीजावाद
बबिता फोगाट ये ट्वीट्स तेजी से वायरल हो रहे हैं. एक और ट्वीट में उन्होने नेपोटिज्म के खिलाफ लिखा है कि.. ‘अब समय आ गया है फिल्म इंडस्ट्री को चुनिंदा परिवारों की गिरफ्त से बाहर करवाया जाए. सभी देशवासियों को एकजुट होकर भाई भतीजावाद करने वालों की फिल्मों को देखना बंद किया जाए नहीं फिर पता नहीं कितने छोटे शहरों से गए लोगों को अपनी जान देकर इसकी कीमत चुकानी पड़ेगी.’

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related