मेरठ के कोविड वार्ड में गूंजी किलकारी

उत्तर प्रदेशमेरठ के कोविड वार्ड में गूंजी किलकारी

Date:


मेरठ के कोविड वार्ड में गूंजी किलकारी

कोविड पॉजिटिव महिला के जुड़वा बच्चे हुए
उनके सकुशल जन्म से यहां के डॉक्टर्स भी बेहद उत्साहित हैं

मेरठ– उत्तर प्रदेश के मेरठ मेडिकल कॉलेज के कोविड वार्ड में एक बार फिर किलकारी गूंजी है. कोविड पॉजिटिव महिला ने जुड़वा बच्चों को जन्म दिया है.बताया जा रहा है कि प्रदेश में किसी कोरोना पीड़ित महिला ने पहली बार जुड़वा बच्चों को जन्म दिया है. दोनों जुड़वा बच्चे लड़के हैं. जुड़वा बच्चों के जन्म से यहां के डॉक्टर्स भी बेहद उत्साहित हैं.नवजात का वज़न भी 2.2 और 2.3 किलोग्राम है. मां और दोनों बच्चे स्वस्थ हैं. गौरतलब है कि कोरोना संक्रमित महिलाओं से वार्ड में अब तक ग्यारह बच्चों का जन्म हुआ है.

नवजातों का भी होगा टेस्ट
मेडिकल कॉलेज में एडमिट इन बच्चों को बाल रोग विभाग में शिफ्ट किया गया है. नवजात की देखभाल फिलहाल परिवार के अन्य सदस्य कर रहे हैं. बच्चे को परिवारवाले बेहद लकी मान रहे हैं, क्योंकि जुड़वा बच्चों के पिता की जांच रिपोर्ट निगेटिव आ गई है. गुरुवार को इन जुड़वा बच्चों का भी सैंपल जांच के लिए भेजा जाएगा.

क्या बोले वार्ड प्रभारी?
मेरठ मेडिकल कॉलेज के कोविड वार्ड प्रभारी डॉक्टर सुधीर राठी ने बताया कि महिला बुलंदशहर की रहने वाली है और 8 जून को उसे यहां भर्ती कराया गया था. डॉक्टर रचना, डॉक्टर अनुपमा रानी, डॉक्टर पारुल और डॉक्टर रेनू की टीम ने इस महिला का सफल सिजेरियन ऑपरेशन किया.

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related