आज दिनांक 13 को जन्मे व्यक्ति का मूलांक चार होता है। इस अंक से प्रभावित व्यक्ति जिद्दी, कुशाग्र बुद्धि के, साहसी पराक्रमी होते हैं। इनका जीवन संघर्षशील होता है। इनमें अभिमान होता है। ऐसे लोगों को जीवन में परिवर्तनों का सामना करना होता है। जैसे तेज स्पीड से आती गाड़ी को अचानक ब्रेक लग जाए इनका भाग्य ऐसा होता है। लेकिन यह भी निश्चित है कि इस अंक वाले अधिकांश लोग कुलदीपक जैसे होते हैं। ये लोग दिल के कोमल किन्तु बाहर से कठोर दिखाई पड़ते हैं। इनकी नेतृत्त्व क्षमता के सभी कायल होते हैं।
शुभ दिनांक : 4, 8, 13, 22, 26, 31,
शुभ अंक : 4, 8,18, 22, 45, 57,
शुभ वर्ष : 2031, 2040, 2060
ईष्टदेव : गणेश, हनुमान
शुभ रंग : काला, नीला, भूरा
Read also: Weekly Horoscope
जानिए कैसा रहेगा यह साल –
इस वर्ष मान-सम्मान में वृद्धि होगी। वहीं मित्र वर्ग का सहयोग प्राप्त होगा। नवीन व्यापार की योजना प्रभावी होने तक गुप्त रखें। यह वर्ष पिछले वर्ष के दुष्प्रभावों को दूर करने में कारगर साबित होगा। आपको सजग रहकर कार्य करना होगा। शत्रु पक्ष पर प्रभावपूर्ण सफलता के योग बन रहे हैं। नौकरीपेशा प्रयास करें तो उनकी उन्नति के चांस है। विवाह के मामलों में आश्चर्यजनक परिणाम आएंगे। परिवारिक मामलों में सहयोग के द्वारा सफलता मिलेगी।

