Site icon Buziness Bytes Hindi

बाबर आजम ने की सगाई


बाबर आजम ने की सगाई

कराची। पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम ने अपनी चचेरे बहन से सगाई कर ली है। यह जानकारी जियो न्यूज उर्दू ने दी है। उनके अनुसार, बाबर ने पहले ही सगाई कर ली थी, लेकिन इसके बारे में किसी को भी नहीं पता था, सिर्फ खिलाड़ियों को इसके बारे में जानकारी थी। 26 वर्षीय बाबर इस समय अबू धाबी में पाकिस्तान सुपर लीग (PSL) के दूसरे भाग के लिए तैयार है। वह इस समय क्वारंटाइन में है और यह जानकारी सामने आई है कि उन्होंने अबू धाबी पहुंचने से पहले ही सगाई कर ली थी और अब अगले साल शादी कर लेंगे।

बाबर पीएसएल में कराची किंग्स के लिए खेलते हैं और टूर्नामेंट में अच्छा प्रदर्शन करने की उम्मीद करेंगे। सीजन के बाकी 20 मैच नौ जून से खेले जाने की संभावना है और कार्यक्रम की घोषणा होना बाकी है। इस बीच अपनी बल्लेबाजी के लिए हमेशा सुर्खियों में रहने के बावजूद बाबर आजम अपनी सगाई की खबरों को बहुत गुप्त रखने में कामयाब रहे हैं। हालांकि, जियो न्यूज उर्दू की माने तो उनके सभी पाकिस्तानी साथियों को भी उनकी सगाई के बारे में पता था।

गाैर हो कि पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम पर यौन शोषण का आरोप लगा था। एक महिला ने उनपर धमकियां देने का भी आरोप लगाया थआय़ महिला ने कहा था बाबर ने उनसे शादी के झूठे वादे किए थे। महिला ने कहा था कि बाबर ने शादी का झांसा देकर 10 साल तक उनका यौन शोषण किया। मैं प्रेग्नेंट हुई तो बाबर ने मुझे पीटा और जान से मारने की धमकी भी दी। उसका कहना था कि बाबर और वह एक ही स्कूल में पढ़ते थे। वहीं जवाब में बाबर ने कहा था कि वो जिंदगी में मुश्किलों का सामना करना पड़ता है। मैं इनका आधी हो चुका हूं। यह एक निजी मामला है, जो कोर्ट में चल रहा है।

Exit mobile version