Site icon Buziness Bytes Hindi

Babar Azam Virat Kohli: बाबर ने तोड़ा कोहली का विराट रिकॉर्ड

आईसीसी टी20 रैंकिंग में पाकिस्तान के बाबर आजम ने 1013 दिनों तक शीर्ष पर बने रहने के विराट कोहली के रिकॉर्ड को तोड़ दिया है. बता दें कि आईसीसी टी20 रैंकिंग में टॉप-10 में भारत के केवल एकमात्र बल्लेबाज ईशान किशन शामिल हैं। ICC द्वारा जारी रिपोर्ट में कहा गया है कि पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम वर्तमान में T20I और ODI दोनों प्रारूपों में नंबर एक बल्लेबाज हैं और ऐसा लग रहा है कि वो टेस्ट मैचों के भी शीर्ष बल्लेबाज़ बन सकते हैं।’

बाबर आजम के टी20 रैंकिंग में 818 रेटिंग पॉइंट्स है, इसके बाद मोहम्मद रिजवान 794, दक्षिण अफ्रीका के ऐडन मार्कराम 757, इंग्लैंड के डेविड मिलान 728, ऑस्ट्रेलिया के एरॉन फिंच 716, डेविड कॉनवे 703, ईशान किशन 682, श्रीलंका के पथुम निशांका 661, न्यूजीलैंड के मार्टिन गप्टिल  658 और दक्षिण अफ्रीका के रेसी वैन डेर डसेन 658 पॉइंट्स हैं. इस सूची में भारत के एकमात्र बल्लेबाज़ ईशान किशन सातवें नंबर पर हैं. 

Read also: IND Vs IRE: निराशाजनक रहा उमरान का इंटरनेशनल डेब्यू

अगर दूसरे खिलाडियों की बात करें तो आयरलैंड के युवा बल्लेबाज हैरी टेक्टर ने भारत के खिलाफ दो अच्छी पारियां खेलकर 55 स्थान की छलांग लगाईं है और अब वह 66वें स्थान पर पहुंच गए हैं जबकि भारत के दीपक हुड्डा ने दूसरे मैच में शतक के साथ 414 पायदानों की छलांग मारी है मगर अभी भी वह 104वें स्थान पर ही पहुंच गए हैं। केएल राहुल को आयरलैंड सीरीज़ में न खेलने का नुक्सान पहुंचा है और वह एक स्थान नीचे खिसककर 17वें पायदन पर पहुंच गए हैं। इसके अलावा हिट मैन रोहित शर्मा 19वें, श्रेयष अय्यर 20वें और विराट कोहली 21वें स्थान पर हैं।

Exit mobile version