कांग्रेस पार्टी से बर्खास्त किये जा चुके मुंबई यूथ कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष बाबा सिद्दीकी के बेटे और जीशान सिद्दीकी शुक्रवार को मुंबई में एनसीपी में शामिल हो गए और पार्टी ने उन्हें वांद्रा पूर्व निर्वाचन क्षेत्र से अपना उम्मीदवार भी घोषित किया।
बता दें कि 66 वर्षीय बाबा सिद्दीकी की 12 अक्टूबर को बांद्रा में जीशान सिद्दीकी के कार्यालय के बाहर गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। बाबा सिद्दीकी 1999 से 2009 तक वांद्रे से कांग्रेस विधायक रहे। ज़ीशान सिद्दीकी का मुकाबला पूर्व मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे के भतीजे वरुण सरदेसाई से होगा। 2019 में ज़ीशान सिद्दीकी ने वांद्रे ईस्ट से शिवसेना के विश्वनाथ महादेश्वर को हराया था। हालांकि ज़ीशान सिद्दीकी को इस साल की शुरुआत में महाराष्ट्र विधान परिषद चुनावों में क्रॉस वोटिंग के आरोपों के चलते कांग्रेस से निष्कासित कर दिया गया था ये अलग बात है कि ज़ीशान इन आरोपों से लगातार इंकार करते रहे. महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव 20 नवंबर को एक ही चरण में होंगे। मतों की गिनती 23 नवंबर को होगी।
महा विकास अघाड़ी में महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव को लेकर सीटों पर सहमति हो गयी है, गठबंधन के तीनों ही दल 85-85 सीटों पर चुनाव लड़ रहे हैं, शेष सीटें समाजवादी पार्टी, आम आदमी पार्टी और दुसरे सहयोगियों के लिए छोड़ी गयी हैं. MVA दलों ने प्रत्याशियों की घोषणा भी शुरू कर दी है और तीनों ही दलों की पहली सूची सामने आ चुकी है. एनसीपी अजीत गट में शामिल होने और प्रत्याशी घोषित होने के बाद ज़ीशान सिद्दीक़ी ने कहा कि MVA की पार्टियां लगातार उनसे संपर्क कर रही थी लेकिन उनका इरादा धोखा देने जैसा था. सिद्दीकी ने कहा कि मुश्किल घडी में अजीत पवार और पार्टी के दुसरे नेताओं ने मेरा बहुत साथ दिया. ये सीट जीतकर हमें अपने पिता के सपनों को पूरा करना है.
