Site icon Buziness Bytes Hindi

शर्मनाक: भूत भगाने के नाम पर बाबा ने किया महिला के साथ Rape, बच्चियों के साथ अश्लीलता

हरिद्वार। जिले में एक बाबा ने भूत भगाने के नाम पर महिला के साथ दुष्कर्म किया। वहीं महिला की बच्चियों के साथ अश्लील हरकतें की। पीड़ित महिला ने बाबा के खिलाफ थाना डालनवाला में मुकदमा दर्ज कराया है। दर्ज मुकदमे में महिला ने कहा कि बाबा ने भूत-प्रेत का डर दिखाकर उसके साथ दुष्कर्म किया और उसकी बच्चियों के साथ अश्लील हरकतें कीं। पीड़िता की तहरीर पर थाने में पॉक्सो ऐक्ट और दुष्कर्म की धाराओं में बाबा,उसकी पत्नी के खिलाफ मामला दर्ज हो गया है। 

Read also: मप्र में आदिवासी किशोरी से दुष्कर्म करने वालों के घरों पर चला बुलडोजर

पुलिस के अनुसार करनपुर की रहने वाली एक महिला ने लिखित रूप में शिकायत कि है। जिसमें उसने बताया कि वह हरिद्वार की रहने वाली है। महिला के अनुसार उनके घर के पास बाबा परमानंद पूरी रहता था। महिला के बचपन से बाबा का उसके घर आना-जाना था। महिला की बीमारी पर बाबा झाड़-फूंक करता और भूत भगाता था। स्कूल से आने के बाद बाबा अक्सर उनके घर आता था। आरोप है कि महिला जब नौवीं कक्षा में थी उस दौरान पहली बार बाबा ने नशीला पदार्थ पिलाकर उसके साथ दुष्कर्म किया था।

उसके बाद 2006 में बाबा हरिद्वार से दून आश्रम चला गया। महिला की शादी दून में मानसिक रूप से पीड़ित एक व्यक्ति से करा दी गई। यह शादी बाबा के पीपलधाम रोड मोहन कुटी में हुई थी। इसके बाद बाबा ने एक दिन फिर से नशीला पदार्थ पिलाकर एक व्यक्ति के साथ छोड़ दिया। जहां व्यक्ति ने महिला के साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद बाबा ने भी भूत भगाने के नाम पर उसके साथ दुष्कर्म किया।

Exit mobile version