आईपीएल टाइटल स्पॉन्सर की दौड़ में बाबा रामदेव की कंपनी भी शामिल

स्पोर्ट्सआईपीएल टाइटल स्पॉन्सर की दौड़ में बाबा रामदेव की कंपनी भी शामिल

Date:


आईपीएल टाइटल स्पॉन्सर की दौड़ में बाबा रामदेव की कंपनी भी शामिल

नई दिल्ली: चीनी मोबाइल कंपनी वीवो आईपीएल-13 के टाइटल स्पॉन्सर से हट चुकी है। अब इसके बाद टाइटल स्पॉन्सर की दौड़ में योगगुरु बाबा रामदेव की कंपनी पंतजलि भी शामिल हो गई है। खुद कंपनी की ओर से इस बात की पुष्टि कर दी गई है।

इकनॉमिक्स टाइम्स के मुताबिक, पतंजली के प्रवक्ता एसके तिजारावाला ने कहा, “हम पतंजलि को ग्लोबल ब्रांड बनाना चाहते हैं और इसी वजह से हम आईपीएल स्पॉन्सशिप के बारे में सोच रहे हैं।”

ब्रांड रणनीतिकार हरीश बिजूर के मुताबिक, ”आईपीएल के छोटे प्रायोजक होने से आईपीएल से ज्यादा पतंजलि का फायदा होगा। राष्ट्रीय नजरिये से भी यह उनके लिए उपयोगी होगा, क्येंकि भारत में इस समय चीन विरोधी लहर चल रही है।”

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related