Site icon Buziness Bytes Hindi

बाबा रामदेव नहीं लगवायेंगे कोरोना वैक्सीन


बाबा रामदेव नहीं लगवायेंगे कोरोना वैक्सीन

बाबा रामदेव ने किया दावा, उन्हें नहीं होगा कोरोना
कहा, वैक्सीन की जरूरत नहीं, उनका योग सब संभाल लेगा

देहरादून। उत्तर प्रदेश के पूर्व सीएम और सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव के कोरोना वैक्सीन न लगवाने के बयान के बाद शुरू हुआ बवाल अभी थरम नहीं था कि योग गुरू बाबा रामदेव ने भी कोरोना वैक्सीन को लगवाने से इंकार कर दिया। बाबा रामदेव का कहना है कि उन्हें वैक्सीन की कोई आवश्यकता नहीं है क्योंकि उन्हें कोरोना नहीं होगा।

योग के जरिये हर बीमारी का निराकरण करने का दावा करने वाले योग गुरू बाबा रामदेव ने सोमवार को एक इंटरव्यू के दौरान कोरोना वैक्सीन को लेकर कहा कि कोरोना के कितने भी नए अवतार आ जायें पर उन्हें कोरोना नहीं होगा, इसलिये उन्हें वैक्सीन की कतई जरूरत नहीं है। बाबा रामदेव का दावा है कि उनका योग सब संभाल लेगा यानि कोराना का मुकाबला करने में सक्षम है।

हालांकि बाबा रामदेव ने कोरोना वैक्सीन का विरोधी होने की बात से इंकार करते हुए कहा कि जिन लोगों को वैक्सीन की जरूरत है उन्हें अवश्य लगायी जानी चाहिये। मगर न तो 2021 में सभी लोगों को वैक्सीन मिल पायेगी और यह कोरोना का स्थायी समाधान भी नहीं है और वैक्सीन का असर कितने समय तक होगा यह भी सुनिचित नहीं है।

वहीं कोरोना संक्रमण से ठीक हो जाने के बाद भी कई गंभीर रोग सामने आ रहे हैं। कोरोना को हराने के लिये इम्युनिटी सिस्टम को बेहतर करना ही एकमात्र उपाय है। ऐसे में कोरोना का मुकाबला करने के लिये योग ही एकमात्र उपाय है जो स्वास्थ्य पर स्थायी प्रभाव डालता है।

Exit mobile version