Site icon Buziness Bytes Hindi

Baba Ramdev News: योग गुरु बाबा रामदेव की कंपनी पतंजलि के नाम पर लाखों की धोखाधड़ी

हरिद्वार। योग गुरु बाबा रामदेव की कंपनी पतंजलि के नाम पर लाखों रुपये की धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। जिमसें जड़ी-बूटी सप्लाई करने के नाम पर पतंजलि कंपनी से धोखाधड़ी के मामले में पंजाब निवासी आरोपी के खिलाफ  कनखल थाने में रिपोर्ट दर्ज की गई है। बताया जाता है कि इस आरोपी ने जड़ी-बूटी सप्लाई करने के नाम पर पतंजलि कंपनी से लाखों की धोखाधड़ी की है। दर्ज रिपोर्ट में कहा गया है कि आरोपी ने पंजाब की एक फर्म के नाम पर एडवांस पैसे लेकर भी माल देने से मना कर दिया। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कार्रवाई शुरू कर दी है। योग गुरु बाबा रामदेव की कंपनी को जड़ी-बूटी का कच्चा माल सप्लाई करने का झांसा देकर पंजाब की फर्म ने दिव्य फार्मेसी और पतंजलि से लाखों की धोखाधड़ी कर ली। आरोप है कि फर्म ने एडवांस पैसे लेकर माल देने से मना कर दिया। पैसे वापस मांगने पर जान से मारने की धमकी दी है। पुलिस ने शिकायत पर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। 

Read also: Banda Jail Deputy Jailer Suspended: डिप्टी जेलर को कुख्यात माफिया मुख्तार अंसारी से नजदीकी पड़ी भारी,शासन ने किया निलंबित

दर्ज रिपोर्ट के अनुसार कनखल स्थित दिव्य फार्मेसी और पतंजलि आयुर्वेद लिमिटेड की ओर से सतीकुंड निवासी रमन  ने पुलिस को तहरीर देकर बताया है कि पंतजलि का पंजाब के अमृतसर की न्यू गार्डन कालोनी निवासी राकेश की फर्म के साथ जड़ी-बूटी का कच्चे माल की खरीद फरोख्त का कारोबार होता है। एडवांस में रुपये लेकर राकेश माल की सप्लाई करता था। आरोप है कि पिछले कुछ समय से आरोपी राकेश ने एडवांस में रुपये तो ले लिए। लेकिन माल सप्लाई नहीं किया है। जिससे उस पर पतंजलि का लाखों रुपया बकाया हो गया है। जब उससे पैसे वापस मांगे गए तो अंजाम भुगतने की धमकी दी।

Exit mobile version