Site icon Buziness Bytes Hindi

बाबा मुख्यमंत्री तो खुद पर उत्तराखंड से पलायन करके आए हैं…


बाबा मुख्यमंत्री तो खुद पर उत्तराखंड से पलायन करके आए हैं…

मुजफ्फरनगर। भारतीय जनता पार्टी की सरकार ठोको नीति पर कार्य कर रही है। सपा की सरकार बनते ही प्रदेश में पिछड़ों की गिनती कराई जाएगी। गुरुवार को मुजफ्फरनगर पहुंचे समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कश्यप महासम्मेलन को संबोधित करते हुए भारतीय जनता पार्टी और उत्तर प्रदेश की योगी सरकार पर हमला बोला। उन्होंने कहा कि पलायन रोकने की बात करने वाले बाबा मुख्यमंत्री खुद भी पलायन करके ही उत्तराखंड से उत्तर प्रदेश आयंे हैं। सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने विधानसभा चुनाव से पूर्व कई दलों से गठबंधन करने का ऐलान भी किया।

Read also: यूपी में भाजपा का कुशासन खत्म करेगी दिवाली: अखिलेश यादव

मुजफ्फरनगर में कश्यप महासम्मेलन को संबोधित करते हुए समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भाजपा पर महंगाई बढ़ाने का आरोप लगाते हुए कहा कि इस सरकार ने तो बिजली और खाद तक महंगी कर दी है। उत्तर प्रदेश में विकास के नाम पर सिर्फ रंग बदले जा रहे हैं समाजवादियों के द्वारा किए गए कार्य का शिलान्यास पर शिलान्यास किया जा रहा है। अखिलेश यादव ने कहा कि सीएम योगी कहते हैं राज्य में कानून व्यवस्था अच्छी है लेकिन मैं अनेक उदाहरण दे सकता हूं जिसमें भाजपा सरकार के अंतर्गत निर्दोष लोगों की हत्या की गई। सपा प्रमुख ने यूपी पुलिस पर सवाल उठाते हुए कहा कि हिरासत में सबसे ज्यादा मौतें भाजपा की सरकार में ही हुई हैं। अखिलेश यादव ने कहा कि अगर उत्तराखंड से बाबा मुख्यमंत्री ने पलायन ना किया होता तो हमारे 5 साल खराब ना होते।

अखिलेश यादव ने मंच से कहा कि उत्तर प्रदेश के किसानों और गरीबों ने भाजपा का सफाया करना तय कर लिया है। किसानों के इंकलाब से 2022 में बदलाव होगा। अखिलेश यादव ने कहा कि मुजफ्फरनगर के लोगों ने सपा को कभी निराश नहीं किया है और आने वाले चुनाव में भी वह सपा के साथ ही खड़े होंगे। सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के मुखिया ओमप्रकाश राजभर का साथ मिलने से सपा को मजबूती मिली है और भाजपा के लिए सब तरफ से दरवाजा बंद हो चुके हैं। आज इतना बड़ा सम्मेलन करने के बाद भाजपा के दरवाजे यहां भी बंद हो चुके हैं। उन्होंने कश्यप समाज के नेताओं द्वारा की गयीं 8 सूत्रीय मांगों को सरकार बनते ही पूरा करने का आश्वासन दिया।

Read also: आखिर क्यों विधानसभा चुनाव नहीं लड़ना चाहते अखिलेश यादव?

भाजपा पर तंज कसते हुए अखिलेश ने कहा कि किसानों की आय दोगुनी नहीं हुई मगर महंगाई जरूर बढ़ गई। हवाई चप्पल वालों का हवाई जहाज में सवारी कराने का ऐलान करने वालों ने पेट्रोल और डीजल के दाम इतने बढ़ा दिए की मोटरसाइकिल पर चलना भी भारी हो गया है। अखिलेश यादव ने सपा की सरकार आने पर सिंचाई मुफ्त करने का ऐलान किया। सपा प्रमुख ने तीनों कृषि कानूनों का विरोध जारी रखने और किसानों को समर्थन देने का आश्वासन दिया।

Exit mobile version