Site icon Buziness Bytes Hindi

UP News: मुलायम सिंह यादव के करीबी की अवैध संपत्ति पर चला बाबा का बुलडोजर

बाँदा। जिले में सपा सुप्रीमो के करीबी की अवैध संपत्ति पर बाबा का बुलडोजर गरजा है । डीएम के निर्देश पर सिचाई विभाग की जमीन की एक पटरी के किनारे रामावतार यादव के जबरदस्त कब्जे की शिकायत पर अवैध कब्जा गिराया गया है । एक स्थानीय व्यक्ति द्वारा मुख्यमंत्री पोर्टल से शिकायत करते हुए कहा था की आखिर मुलायम सिंह के परिवार द्वारा किये गए अवैध कब्जे पर कब चलेगा बाबा का बुलडोजर। जिसको संज्ञान में लते हुए शासन के आदेशानुसार आज अवैध कब्जे को गिराया गया है । 

बाँदा के तिंदवारी रोड स्थित रामाअवतार यादव उर्फ़ भाऊ दद्वारा अवैध कब्जे की शिकायत किसी व्यक्ति ने मुख्यमंत्री पोर्टल में करी थी। इस कब्जे धारक को सपा सुप्रीमो मुलायम सिंह यादव के काफी करीबी बताया था। जिस पर शासन ने बाँदा डीएम को निर्देशित किया और डीएम ने इस आदेश का पालन करते हुए एसडीएम, ज्वाइंट मजिस्ट्रेट को तहसीलदार को अवैध कब्जा हटाने का निर्देश दिया । इसके बाद बाबा के बुलडोजर से इस कब्जे को हटाया गया है । बता दे की अवैध कब्जा धारक रामावतार यादव समाजवादी पार्टी के कई बार सपा से विधानसभा प्रत्याशी और ब्लाक प्रमुख का चुनाव लड़ चुके हैं, इनके बड़े भाई मूलचंद्र यादव सीनियर आईएएस रहे हैं। 

उनके पारिवारिक सम्बन्ध मुलायम सिंह यादव के साथ रिश्तेदारी में बदल गए । मूलचंद्र यादव का बेटा आईएएस है। नेता जी की भतीजी भी आईएएस थी। दोनों की शादी से इन परिवारों के सम्बन्ध और मजबूत हो गए । एक स्थानीय व्यक्ति ने मुख्यमंत्री पोर्टल में शिकायत करते हुए पुछा था की आखिर मुलायम सिंह यादव के परिवार पर बाबा का बुलडोजर कब चलेगा। जिसके बाद इसपर बाबा का बुलडोजर चलाया गया है।

Also read: यूपी चुनाव से बढ़ा बुलडोजर का क्रेज, बनारस में युवा बनवा रहे टैटू

बाँदा के तहसीलदार पुष्पक ने इस अभियान पर बताया की स्थानीय लोगों ने मुख्यमंत्री पोर्टल में इसकी शिकायत डाली थी। जिसके परिपेक्ष में अनुपालन कराते हुए हमने इसको सभी विभागीय अधिकारी और पुलिस के साथ आकर इसको जमींदोज कर दिया है। तहसील व जिला बांदा के केन कैनाल विभाग बांदा माइनर नम्बर 01 की बायी पटरी के किनारे अवैध अतिकमण की शिकायत प्राप्त हुई थी।

Exit mobile version