Azerbaijan Attacked Armenia : अजरबेजान का आर्मीनिया पर हमला, रूस ने युद्ध विराम तोड़ने पर जताई चिंता

इंटरनेशनलAzerbaijan Attacked Armenia : अजरबेजान का आर्मीनिया पर हमला, रूस ने युद्ध...

Date:

कींवयूक्रेन और ताइवान क्षेत्र में जारी जंगी तनाव के बीच अब मध्य एशियाई देश अजरबेजान और आमÊनिया में तनाव बढ़ता जा रहा है। अजरबेजान ने तुकÊ से मिले घातक बायरकतार ड्रोन की सहायता से आमÊनिया के हथियार डिपो को तबाह कर दिया है। अजरबेजान ने आर्मीनिया के नागर्नाे-कराबाख के कई क्षेत्रों पर कब्जा कर लिया। उसने अपने सैनिकों को वहां पर तैनात कर दिया है। 

अजरबेजान और आर्मीनिया देशों के बीच संघर्ष विराम कराने वाले रूस ने हमले का आरोप अजरबेजान पर लगाया है। रूस ने अब आरोप लगाया कि अजरबेजान ने आर्मीनिया के नागर्नाे-कराबाख के विवादित इलाके में हमला करके समझौते को तोड़ा है। इससे पहले अजरबेजान ने आरोप लगाया था कि आमÊनिया के अवैध हथियारबंद सैनिकों ने उसके तीन सैनिकों को मार गिराया है। जिसके बाद उसको मजबूरी में ये कदम उठाना पड़ रहा है। 

Read also: China Fires Missiles: नैंसी पेलोसी के जापान पहुंचने पर चीन ने दागी मिसाइल, ताइवान पर हमले की तैयारी

बता दें कि इससे पहले वर्ष 2020 में आमÊनिया में करीब छह हफ्ते तक भीषण लड़ाई में करीब 6500 से अधिक लोग मारे गए थे। इसके बाद रूसी दखल से दोनों देशों के बीच युद्धविराम हुआ था। इसके बाद से फिर से अजरबेजान ने अब आर्मीनियां पर हमला कर युद्ध विराम को तोड़ दिया है। रूसी रक्षा मंत्रालय ने भी यहीं कहा कि अजरबेजान के हथियारबंद सैनिकों ने युद्धविराम तोड़ा है।

रूस ने कहा कि वह अजरबेजान और आमÊनिया के प्रतिनिधियों से मिलकर माहौल शांत करने की कोशिश में हैं। आमÊनिया और अजरबेजान के बीच लंबे समय से दुश्मनी रही है। बताया जाता है  कि इसको पाकिस्तानी और तुकÊ सेना भड़का रहे हैं। दोनों देशों की सेनाएं गुप्त रूप से अजरबेजान की मदद कर रही हैं। तुकÊ के ड्रोन आमÊनिया के विरुद्ध कारगर और सटीक हमले कर रहे हैं।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related