एक तरफ बिहार यूपी समेत देश के कई राज्यों में अग्निपथ की गर्मी है वहीँ यूपी के आजमगढ़ और रामपुर की लोकसभाओं के उपचुनावों ने भी तापमान बढ़ा रखा है. यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज आज़मगढ़ में स्टार प्रचारक के रूप में भाजपा उम्मीदवार दिनेश लाल यादव निरहुआ जो कि भोजपुरी फिल्मों के स्टार हैं, उनके लिए वोट और समर्थन माँगा। इस मौके पर उन्होंने समाजवादी पार्टी पर हमला बोलते हुए कहा कि सपा की प्रवृति में ही धोखा देना है.
बता दें कि 23 जून को आजमगढ़ और रामपुर की लोकसभा सीट पर उप चुनाव होने हैं. समाजवादी पार्टी की ओर से आजमगढ़ में उनके रिश्ते के भाई धर्मेंद्र यादव चुनावी मैदान में है, कल यहाँ आज़ाम खान ने उनके लिए चुनवी सभा की थी. वहीँ आज मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आजमगढ़ की बिलरियागंज क्षेत्र में चुनावी सभा को सम्बोधित किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि इस बार यहाँ पर भाजपा की बयार चल रही है और वोटों की ऐसी बारिश होगी कि विरोधी दांग रह जायेंगे.
Read also: Agniveer बनेंगे भाजपा कार्यालयों के सिक्योरिटी गॉर्ड, मिलेगी प्राथमिकता
मुख्यमंत्री ने कहा कि बीजेपी सरकार ने आजमगढ़ को पहचान के संकट से मुक्त किया और उसे विकास के रास्ते से जोड़ा है. अपनी सरकार की उपलब्धियां गिनाते हुए उन्होंने कहा कि पूर्वांचल एक्सप्रेस वे से आजमगढ़ को जोड़ा गया और अब आजमगढ़ को बलिया से जोड़ने का काम जारी है.योगी आदित्यनाथ ने सपा पर निशाना साधते हुए कहा कि इस पार्टी की प्रवृत्ति ही धोखा देने की है. उन्होंने कहा कि प्रदेश में विकास की गंगा बह रही, बिना भेदभाव के हर किसी को सरकार की योजनाओं का लाभ मिल रहा है वहीँ पहले एक खास वर्ग और एक ख़ास समुदाय तक सरकारी योजनाओं का लाभ पहुँचता था.
आगे सीएम योगी ने कहा कि आजमगढ़ में विवि के निर्माण का कार्य चल रहा है एक्सप्रेस-वे के किनारे औद्योगिक गलियारा बनेगा. अखिलेश यादव पर निशाना साधते हुए सीएम ने कहा कि विकास कार्य पहले भी हो सकते थे, नहीं कराए गए, अखिलेश ने यहां के कार्यकर्ताओं को धोखा दिया है. कोरोना काल में हालचाल लेने तक नहीं आए.
