रामपुर- सपा विधायक एवं पूर्व मंत्री आजम खान ने उप्र विस चुनाव में सपा की हार पर हैरानी जताई है। उन्होंने सपा की हार पर मायूस होने के बजाय कहा कि कि ऊपर वाले के फैसले पर यकीन करना चाहिए। कार्यकर्ताओं के साथ बैठक में खान ने कहा कि पूरा मुल्क हैरान और हैरतजदा है कि प्रदेश में सपा की सरकार क्यों नहीं बनी। यह बात समझ में नहीं आती क्यों नही बनी सपा सरकार। नतीजों ने हमारा हिसाब फेल किया और सरकार बनाने वालों का गणित। हर कोई हैरान है यह हुआ क्या। चुनाव में हारने वालों को हारने का भरोसा नहीं हुआ और जीतने वालों को जीतने का यकीन नहीं आया।
Also Read : Mohan Bhagwat on Shivling: संघ प्रमुख का सवाल, हर मस्जिद में शिवलिंग की खोज क्यों?
क्या हुआ यह तो ऊपर वाला जानता है। आजम ने कहा कि हमें कुदरत के फैसले के आगे सर झुका देना चाहिए।उन्होने कहा कि एक ऐसे शख्स का साथ दें जिसके दामन पर कोई दाग नहीं हो जिसकी पेशानी साफ रहे। हमारा दामन तो इतना दागदार कर दिया कि हमें अपने दामन पर अफसोस होने लगा है। जिसका जी चाहता है वह हम पर इल्जाम लगा देता है। भैंस चोर,बकरी चोर,किताब चोर, हमने शराब की दुकान लूटी। हमको अब अपने ऊपर शर्म आती है।पार्टी कार्यालय में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते आजम ने कहा कि मैं सिर्फ शपथ के लिए थोड़ी देर के लिए विधानसभा गया तो भाजपा के वजीर, एमएलए के सर नहीं उठे।
मुझे मालूम है वो मुझसे आंख नहीं मिला सकते और नहीं मिला सके। बस एक जुल्म बाकी रह गया, बची हुई जान भी निकाल ली जाए।उन्होने कहा कि जब मैंने कहा कि मैं रामपुर को दुनिया के नक्शे पर ला दूंगा तो लोगों ने मेरा मजाक उड़ाना शुरू किया। लोग कहते थे दीवाना हो गया। लेकिन अब ना सिर्फ यह कि रामपुर को दुनिया के नक्शे पर ले गए बल्कि पूरी दुनिया यह जानती है कि रामपुर के साथ जुल्म हुआ है।

