Site icon Buziness Bytes Hindi

आज़म खां की तबियत बिगड़ी, मेदांता शिफ्ट करने की तैयारी!


आज़म खां की तबियत बिगड़ी, मेदांता शिफ्ट करने की तैयारी!

सीतापुर: समाजवादी पार्टी के कद्दावर नेता और रामपुर से सांसद आजम खान की तबीयत रविवार को अचानक बिगड़ गई है. आजम खान की रिपोर्ट बीते 1 मई को कोरोना पॉजिटिव आई थी. बताया जा रहा है कि जिला प्रशासन के अधिकारी आजम खान को लखनऊ के मेदांता हॉस्पिटल लखनऊ में शिफ्ट करने की तैयारी कर रहे हैं.

सूत्रों के अनुसार सीतापुर जेल में बंद आजम खान को ले जाने के लिए एंबुलेंस और स्कॉट तैयार है. मौके पर एएसपी, एसडीएम सदर सहित सीओ सिटी जिला कारागार पर मौजूद है.

पिछले एक साल से ज्यादा समय से आजम खान सीतापुर जेल में निरुद्ध हैं. सीतापुर जेल प्रशासन ने दो दिन पहले ही उनका कोविड टेस्ट कराया था. कोविड टेस्ट रिपोर्ट में आजम खान सहित जेल में 13 बंदी कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं.

Exit mobile version