UP News: आज़म खान ने ली शपथ, विधानसभा में हंगामा

उत्तर प्रदेशUP News: आज़म खान ने ली शपथ, विधानसभा में हंगामा

Date:

यूपी विधानसभा के बजट सत्र की आज हंगामेदार शुरुआत हो चुकी है, वहीँ ज़मानत पर बाहर आये समाजवादी पार्टी के विधायक आज़म खान और उनके सुपुत्र अबदुल्लाह आज़म ने आज विधायकी की शपथ ली. विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना ने अपने चैम्बर में दोनों विधयकों को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। अभी यह जानकारी नहीं मिली है आज़म खान ने विधानसभा की कार्रवाई में हिस्सा लिया या नहीं क्योंकि उन्हें एक मुक़दमे के सिलसिले में रामपुर जाना था. उधर सुबह आज़म खान का एक बयान आया था कि विधानसभा में अखिलेश यादव के बगल में बैठना उनके लिए सम्मान की बात होगी। 

ALso read: आजम खान की सपा से नाराजगी दूर करने लोकदल अध्यक्ष पहुंचे रामपुर

वहीँ विधानसभा की कार्रवाई की शुरुआत होते ही सम्पूर्ण विपक्ष की पर से हंगामा करने की जानकारी मिली है. सपा सदस्यों ने महंगाई, बेरोज़गारी, ध्वस्त कानून व्यवस्था, भर्ती परीक्षाओं में धांधली, सरकारी स्वास्थ्य सेवाओं में व्यापक भ्रष्टचार, ग़रीबों के घरों पर चल रहे बुलडोज़र, बेहिसाब बिजली कटौती, असुरक्षित बेटियों, किसानों की दुर्दशा के मुद्दों पर सरकार से जवाब माँगा है। सदन में सपा विधायक अपनी इन मांगों को लेकर प्ले कार्ड और पोस्टर लहराते हुए नज़र आये। 

बजट सत्र की शुरुआत राज्यपाल आनंदीबेन पटेल के अभिभाषण से शुरू हुई, अभिभाषण में राजयपाल द्वारा सरकार द्वारा किये गए कामों और योजनाओं को बताया गया, वहीँ सपा सदस्यों द्वारा लगातार हंगामा जारी रहा। विपक्ष का आरोप हैं सरकार जनता से जुड़े मुद्दों पर चर्चा कराना ही नहीं चाहती है जबकि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का कहना है कि सरकार किसी भी मुद्दे पर चर्चा से पीछे नहीं है। 

Also read: 23 महीने जेल में रहने के बाद आजम खान का बेटा जमानत पर रिहा

इससे पहले मुख्यमंत्री ने सभी निर्वाचित सदस्यों का स्वागत किया और कहा कि 2022-23 के लिए राज्य का बजट 26 मई को पेश किया जाएगा। पिछली विधानसभा की बनिस्बत इस बार विपक्ष यानि समाजवादी पार्टी पहले से काफी मज़बूत है और सरकार को हर मुद्दे पर घेरने की पूरी तैयारी में है इसलिए इस बार योगी सरकार को विपक्ष के कड़े प्रतिरोध का सामना करना पड़ेगा।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related