Site icon Buziness Bytes Hindi

Azam Khan Health: आज़म खान को सांस लेने में तकलीफ, मेदांता में हुए भर्ती

समाजवादी पार्टी के फायरब्रांड विधायक आजम खान को मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया है. सपा नेता की कल रात अचानक तबीयत खराब हो गई. बताया जा रहा है कि उन्हें सांस लेने में काफी समस्या हो रही थी. जानकारी के मुताबिक सपा विधायक की हालत फिलहाल गंभीर बताई जा रही है. आजम खान को मेदांता अस्पताल की क्रिटिकल केयर यूनिट में भर्ती कराया गया जहा डॉक्टरों के टीम उनकी निगरानी कर रही है. 

मेदांता अस्पताल की तरफ से जारी हेल्थ बुलेटिन में जानकारी दी गई है कि निमोनिया से पीड़ित आज़म खान को बुधवार रात को सांस लेने में तकलीफ हो रही थी जिसके बाद उनको मेदांता के ICU विभाग में एडमिट कराया गया था. जरूरी जांच के बाद आज सपा नेता को क्रिटिकल केयर टीम की निगरानी में रखा गया है. ड्यूटी में तैनात डॉक्टर्स उनके स्वास्थ्य की लगातारअपडेट ले रहे हैं.

Read also: Gujarat Chunavi Dangal: केजरीवाल के निशाने पर गुजरात का युवा वोटर

बता दें कि सीतापुर जेल में रहने के दौरान आजम खान को दो बार मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया था. वह मई 2021 में कोरोना से इन्फेक्ट हो गए थे. अब एक बार फिर सपा नेता को सांस लेने में तकलीफ हो रही है और उन्हें मेदांता अस्पताल भर्ती करना पड़ा है. 74 वर्षीय आजम खान लगातार खराब स्वास्थ्य से जूझ रहे हैं. आज़म खान 20 मई को सीतापुर जेल से रिहा हुए थे. रिहाई के बाद भी आज़म खान को लगातार स्वास्थ्य समस्याएं रहीं हैं, दिल्ली के एक अस्पताल में भी वह कई दिनों तक भर्ती रहे थे.

Exit mobile version