Site icon Buziness Bytes Hindi

आजम खान की तबीयत जेल मे फिर बिगड़ी मेदांता में हुए भर्ती


आजम खान की तबीयत जेल मे फिर बिगड़ी मेदांता में हुए भर्ती

उत्तर प्रदेश की सीतापुर जेल में बंद समाजवादी पार्टी Samajwadi Party के नेता आजम Azam Khan खान की तबीयत एक बार फिर बिगड़ गई है। जिसके बाद उन्हे एक बार फिर लखनऊ के मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया हैं जँहा उनका इलाज चल रहा है।  सोमवार को उनकी तबीयत बिगड़ने के बाद सुबह ही डॉक्टरों की एक टीम जेल के अंदर उनका इलाज करने के लिए पहुंची थी, जिसके बाद उन्हें जिला अस्पताल में शिफ्ट किया गया था, लेकिन ऑक्सीजन oxygen कम होने की शिकायत के बाद उन्हें मेदांता में भर्ती कराया गया ।

मेदांता अस्पताल के डायरेक्टर डॉ. राकेश कपूर ने बताया कि आजम खान को सांस लेने में दिक्कत और कमजोरी होने के कारण अस्पताल मे भर्ती किया गया।

यूपी चुनाव से पहले मायावती ने फिर चला अपना हिट सोशल इंजीन्यरिंग दांव

अभी कुछ दिन पहले ही आजम खान को अस्पताल से छुट्टी मिली थी जब आज़म खान Corona की चपेट में आ गए थे जिसके बाद उन्हें इसी अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। करीब ढाई महीने तक अस्पताल मे उनका इलाज चला था और डिस्चार्ज होने के बाद उन्हे फिर सीतापुर जेलभेज दिया गया था।

Uttar Pradesh Population Control Law: जानें इससे जुडी कुछ ख़ास बातें

बता दे कि आजम खान पिछले साल फरवरी से ही सीतापुर की जेल में बंद हैं, अवैध जमीन कब्जाने, फर्जी कागज़ात पेश करने जैसे कई मामलों मे उनपर केस चल रहा है। उनके अलावा उनके बेटे अब्दुल्ला आज़म भी इस वक्त जेल में हैं. जबकी, आजम खान की पत्नी ताजीन को जमानत मिल गई है । 72 वर्षीय आजम खान अभी UP की रामपुर लोकसभा सीट से सांसद हैं। आजम खान पर अधिकतर मुकदमे रामपुर स्थित उनके जौहर विश्वविद्यालय मे हुई अनियमतता और जमीन कबजाने को लेकर चल रहे है। पिछली सरकार मे आज़म खान का रसूख किसी से छिपा नहीं था और वो सपा में दूसरे नंबर के नेता के रूप मे जाने जाते थे।

Exit mobile version