कांग्रेस पार्टी वरिष्ठ नेताओं में एक गुलाम नबी आज़ाद ने राहुल गाँधी और कांग्रेस पार्टी को फिर कभी न पनपने का श्राप देने के बाद अपनी भविष्य की राजनीति का खुलासा करते हुए अपनी नई पार्टी बनाकर जम्मू कश्मीर में चुनाव लड़ने की बात कही है, बता दें कि गुलाम नबी आज़ाद जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री रह चुके हैं. इसी के साथ आज़ाद ने भाजपा में जाने की ख़बरों को भी अफवाह बताया।
कांग्रेस से इस्तीफे के बाद पत्रकारों से बात करते हुए गुलाम नबी आज़ाद ने कहा कि वह वापस कश्मीर जाकर अपना नया राजनीतिक सफर शुरू करेंगे। उन्होंने कहा कि वो जम्मू कश्मीर में नई पार्टी का गठन करके अगले चुनाव में हिस्सा लेंगे. आज़ाद ने राष्ट्रीय राजनीती से किनारा करने के सवाल पर कहा कि अभी तो जम्मू-कश्मीर पर फोकस करूंगा इसके बाद आगे के बारे में सोचा जायेगा.
Read also: Congress Leaders Resign: इन चार कारणों से कांग्रेस से किनारा कर रहे पार्टी के दिग्गज नेता
बीजेपी में शामिल होने के सवाल पर उन्होंने कहा कि लोग मुझे पिछले तीन वर्षों से भाजपा में भेज रहे हैं, यहाँ तक कि मुझे राष्ट्रपति और उपराष्ट्रपति भी बनवा दिया था मेरे विरोधी यह बात तीन साल से बता रहे हैं. आज़ाद से सवाल किया गया कि कांग्रेस से इस्तीफ़ा देने के बाद क्या भाजपा से आपके पास फोन आया तो पूर्व केंद्रीय मंत्री ने कहा कि मैं भाजपा में थोड़े ही हूँ जो वह से फोन आये.
बता दें कि गुलाम नबी आजाद ने अपने इस्तीफे में राहुल गांधी पर कांग्रेस की बर्बादी का आरोप लगाया है, उन्होंने कहा कि उनके आसपास चाटुकारों की भीड़ रहती है. राहुल के बर्ताव से पार्टी के वरिष्ठ नेताओं का लगातार अपमान होता है. आज़ाद ने तो यहाँ तक कह दिया कि कांग्रेस पार्टी अब उस स्थिति में पहुँच गयी है जहाँ से उसका दोबारा खड़ा होना असंभव है.
