Site icon Buziness Bytes Hindi

Dream Girl 2 :’गदर 2′ को कड़ी टक्कर दे रही आयुष्मान की फिल्म ‘ड्रीम गर्ल 2’

हाल ही में 11 अगस्त को रिलीज हुई सनी देओल की ‘गदर 2‘ के साथ पंकज त्रिपाठी और अक्षय कुमार स्टारर फिल्म ‘ओएमजी 2‘ ने भी बॉक्स ऑफिस पर कमाल किया है. मजेदार बात ये है कि दोनों ही सीक्वल फिल्में हैं और इन दोनों फिल्मों को लेकर दर्शकों में जबरदस्त क्रेज था. हालांकि ‘गदर 2’ के सामने ‘ओएमजी 2’ थोड़ी फीकी है, लेकिन लंबे समय से बॉलीवुड फिल्में बॉक्स ऑफिस पर जो प्रदर्शन कर रही हैं, उसके मुकाबले यह बुरी नहीं है। हालांकि, इस शुक्रवार रिलीज हुई एक और सीक्वल फिल्म ‘ड्रीम गर्ल 2‘ से पंकज त्रिपाठी की फिल्म पर खतरा काफी बढ़ गया है। वहीं ‘ड्रीम गर्ल 2’ तारा सिंह की ‘गदर 2’ को लगभग बराबर की टक्कर दे रही है.

बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग साइट Sacnilk ने बताया है कि आयुष्मान खुराना की इस फिल्म ने तीन दिनों में शानदार कमाई की है. सबसे पहले बात करें अक्षय कुमार की ‘ओह माय गॉड 2’ की तो यह फिल्म 17वें दिन बॉक्स ऑफिस पर सिमट गई। ‘ओएमजी 2’ ने अपने तीसरे रविवार को केवल 3.65 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। इस तरह कुल मिलाकर इस फिल्म ‘ओएमजी2’ ने 17 दिनों में 135.02 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है. साफ है कि फिल्म को 150 करोड़ रुपये का आंकड़ा छूने में भी काफी समय लगने वाला है। कहीं न कहीं फिल्म को ए सर्टिफिकेट मिलने का नुकसान जरूर हुआ होगा।

‘ड्रीम गर्ल 2’ की ताबड़तोड़ कमाई

वहीं आयुष्मान खुराना और अनन्या पांडे स्टारर फिल्म ‘ड्रीम गर्ल 2’ दर्शकों को काफी पसंद आ रही है. फिल्म ने शनिवार और रविवार को ओपनिंग से ज्यादा कमाई की है. साल 2019 में ‘ड्रीम गर्ल’ में आयुष्मान खुराना के साथ नुसरत भरूचा नजर आई थीं और सपोर्टिंग रोल में अभिषेक बनर्जी, विजय राज के अलावा निधि बिष्ट का काम भी लोगों को खूब पसंद आया था। अब 5 साल बाद रिलीज हुई इसके सीक्वल ‘ड्रीम गर्ल 2’ में आयुष्मान के साथ अनन्या पांडे की नई जोड़ी लोगों को पसंद आ रही है। फिल्म ने अपने पहले रविवार को 16 करोड़ रुपये की कमाई की है. यानी 3 दिनों में फिल्म ने कुल 40.71 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है.

रविवार को 48.85% रही है ऑक्यूपेंसी

ऑक्यूपेंसी की बात करें तो रविवार को यह 48.85% रही और शाम के शो में सबसे ज्यादा 66.80% दर्शकों की भीड़ देखी गई। सुबह के शो में 24.69%, दोपहर के शो में 54.01% और रात के शो में 49.89% की ऑक्यूपेंसी देखी गई।

ये है ड्रीम गर्ल 2 की स्टार कास्ट

राज शांडिल्य द्वारा निर्देशित इस फिल्म में आयुष्मान और अनन्या के अलावा परेश रावल, विजय राज, राजपाल यादव, असरानी, अभिषेक बनर्जी, अन्नू कपूर, सीमा पाहवा और कई शानदार और अनुभवी कलाकार हैं। इन कलाकारों की वजह से फिल्म में एक अलग जान आ गई है.

Exit mobile version