आयुर्वेदिक प्रॉडक्ट मार्केट ग्रोथ में भी गिरावट दर्ज

बिज़नेसआयुर्वेदिक प्रॉडक्ट मार्केट ग्रोथ में भी गिरावट दर्ज

Date:


आयुर्वेदिक प्रॉडक्ट मार्केट ग्रोथ में भी गिरावट दर्ज

नई दिल्ली: पिछले कुछ समय से बाबा रामदेव की कंपनी पतंजलि आयुर्वेद लगातार किसी ना किसी वजह से चर्चा में है। चाहे वह कोरोना को लेकर दवा कोरोनिल हो, रुचि सोया में प्रमोटर्स शेयर से जुड़ा मामला हो या फिर हाल के दिन में आचार्य बालकृष्ण द्वारा कंपनी के मैनेजिंग डायरेक्टर पद से इस्तीफा हो। इन तमाम खबरों के बीच उसकी बिक्री में गिरावट दर्ज की गई है जिसके कारण देश के आयुर्वेदिक प्रॉडक्ट मार्केट ग्रोथ में भी गिरावट दर्ज की गई है।

एक रिपोर्ट के मुताबिक, 2020 की पहली छमाही में आयुर्वेदिक प्रॉडक्ट का बाजार 2 फीसदी के हिसाब से ग्रोथ किया, जबकि FMCG बाजार 3 फीसदी की रफ्तार से ग्रोथ किया है। यह पहली दफा है जब देश का नैचुरल प्रॉडक्ट मार्केट ग्रोथ रेट एफएमसीजी मार्केट ग्रोथ रेट से कम रहा है। 2020 से पहले नैचुरल प्रॉडक्ट का मार्केट ग्रोथ रेट एफएमसीजी ग्रोथ रेट के मुकाबले दो गुना से ज्यादा रहता था।

कंज्यूमर सेगमेंट में पतंजलि लगातार मल्टी नैशनल कंपनियों को चुनौती देती आ रही थी। लेकिन जनवरी-जून के बीच इसका ग्रोथ 14 फीसदी घट गया है। दूसरी तरफ अन्य कंपनियों का कहना है कि कंज्यूमर डिमांड में काफी बदलाव आया है। कोरोना काल में लोग नैचुरल प्रॉडक्ट की ज्यादा मांग कर रहे हैं, क्योंकि वे अब हेल्थ और इम्युनिटी पर फोकस कर रहे हैं।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

प्रधानमंत्री आवास योजना क्या है? पात्रता, लाभ और आवेदन प्रक्रिया

प्रधानमंत्री आवास योजना को लेकर लोगों के मन में...

प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए पात्रता क्या है? कौन आवेदन कर सकता है?

प्रधानमंत्री आवास योजना (PMAY) का लाभ लेने से पहले...

PoK में बढ़ते तनाव पर संयुक्त राष्ट्र ने जताई चिंता, निष्पक्ष जांच और राजनीतिक बातचीत की अपील

संयुक्त राष्ट्र के मानवाधिकार प्रमुख वोल्कर तुर्क ने पाकिस्तान...

प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए आवेदन कैसे करें? स्टेप-बाय-स्टेप प्रक्रिया

प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए आवेदन करने से पहले...