Site icon Buziness Bytes Hindi

Benefits of Tulsi for Skin: आयुर्वेद भी मानता है तुलसी की पत्तियों की ताकत, ऐसे करे इस्तेमाल

हमारे देश में तुलसी को न केवल एक पौधे के रूप में देखा जाता है, बल्कि इसे धार्मिक भावनाओं से भी जोड़कर देखा जाता है। इतना ही नहीं बल्कि भारत में हजारों सालों से आयुर्वेद में इसका इस्तेमाल कई बीमारियों के इलाज के लिए किया जा रहा है। इसके औषधीय गुण इसे न सिर्फ शरीर के लिए बल्कि त्वचा के लिए भी फायदेमंद बनाते हैं।

तुलसी कुष्ठ और कृमिनाशक है। यह एक शक्तिशाली रोगाणुरोधी है, जो त्वचा संबंधी कई बीमारियों और समस्याओं को ठीक करने में मदद करता है और उसे स्वस्थ रखता है। यही कारण है कि हर किसी को इसे किसी न किसी तरह से अपने स्किन केयर रूटीन में जरूर शामिल करना चाहिए। हम आपको कुछ ऐसे तरीके बताने जा रहे हैं, जो आपकी त्वचा को स्वस्थ और चमकदार बनाने में मदद करेंगे।

मुँहासे के लिए

सबसे पहले तुलसी और नीम की पत्तियां को अच्छे से धोकर रात भर भीगने के लिए रख दें।
सुबह इन्हें पीसकर पेस्ट बना लें।
पेस्ट में थोड़ा सा शहद मिलाएं और मिश्रण को चेहरे पर समान रूप से लगाएं।
इसे 15 मिनट तक लगा रहने दे फिर इसे गुनगुने पानी से धो दे ।
इसे रोज सुबह साफ चेहरे पर लगाएं। सात दिनों के अंदर आपको मुंहासे कम दिखेंगे.

ग्लो के लिए

तुलसी के पत्तों को पीसकर पेस्ट बना लें। यह कम से कम एक बड़ा चम्मच होना चाहिए।
इसमें एक चम्मच दरदरा पिसा हुआ ओट्स मिलाएं।
इसमें एक चुटकी हल्दी मिलाएं और एक चम्मच शहद मिलाएं।
इस मिश्रण को चेहरे पर लगाकर करीब 2-3 मिनट तक स्क्रब करें, फिर 15 मिनट के लिए छोड़ दें।
इसे हफ्ते में तीन बार से ज्यादा इस्तेमाल न करें।

काले धब्बे हटाने के लिए

एक कटोरे में आवश्यकतानुसार तुलसी का पेस्ट और संतरे के छिलके और दाल का पाउडर मिला लें।
अब इसमें गुलाब जल और नींबू का रस मिला ले ।
मिश्रण में एक चुटकी हल्दी पाउडर मिलाएं।
इस पेस्ट को शरीर के उन हिस्सों पर लगाएं जहां धब्बे हैं।
लगातार इस्तेमाल से काले धब्बे हल्के होने लगेंगे और चमक बढ़ने लगेगी।

टोनर के लिए

आप अपनी त्वचा को स्वस्थ रखने के लिए तुलसी टोनर का उपयोग कर सकते हैं। इसे घर पर आसानी से तैयार किया जा सकता है.
एक बर्तन में पानी लेकर उसमे तुलसी के पत्तो को डाल दीजिये ।
एक बार जब पानी में उबाल आ जाए तो इसे लगभग 5 मिनट तक धीमी आंच पर और उबलने दें।
जब तुलसी के पानी को ठंडा हो जाये तो इसे छान लें।
तैयार टोनर को एक स्प्रे बोतल में डालें। इसे रोजाना इस्तेमाल किया जा सकता है.

Exit mobile version