Site icon Buziness Bytes Hindi

प्राण प्रतिष्ठा के दिन ऐसी रहेगी अयोध्या की सुरक्षा

ayodhya

आखिर 450 साल के लम्बे इंतज़ार के बाद वो घडी आ ही गयी जब भगवान् राम अपने नए घर में पधारेंगे, कहें तो बस चंद घंटों की ही बात हैं, एक तरह से काउंट डाउन शुरू हो चूका है, गर्भ गृह में राम लला पधार चुके हैं बस अब औचारिक प्राण प्रतिष्ठा की बात रह गयी है जो 22 जनवरी को होनी है और जिसके लिए पूरे देश ही नहीं दुनिया भर के राम भक्त बेसब्री से इंतज़ार कर रहे हैं. इस दिन अयोध्या में प्रधानमंत्री मोदी के अलावा हज़ारों VVIP हस्तियों का जमावड़ा होगा, सैकड़ो चार्टर्ड प्लेन अयोध्या एयरपोर्ट पर उतरेंगे। इनके स्वागत, आवभगत और सुरक्षा की पूरी तैयारी हो चुकी है. सुरक्षा की बात करें तो अयोध्या उस दिन एक दुर्ग की तरह नज़र आने वाला है, चप्पे चप्पे पर चौकन्नी निगाहें रहेंगी.

रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के दिन अयोध्या में थ्री लेयर की सुरक्षा व्यवस्था रहेगी। पहली लेयर में उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा मंदिरों और महत्वपूर्ण प्रतिष्ठानों के लिए गठित स्पेशल सिक्योरिटी फोर्स (SSF), दूसरी लेयर में सीआरपीएफ और तीसरी लेयर में यूपी की सिविल पुलिस की तैनाती रहेगी। मंदिर परिसर और उसके आसपास की सुरक्षा की जिम्मेदारी नेशनल सिक्योरिटी गार्ड (NSG) द्वारा ट्रेंड किए गए एसएसएफ के करीब 100 कमांडो संभालेंगे। SSF मीडिया सेल के इंचार्ज विवेक के मुताबिक 90 के दशक की शुरुआत से श्रीरामजन्मभूमि स्थल की सुरक्षा कर रहे CRPF के जवान रामलला के गर्भगृह वाले मुख्य मंदिर में तैनात रहेंगे। SSF के 1400 जवान मेन मंदिर के ठीक बाहर रेड जोन में सुरक्षा देंगे वहीँ SSF में यूपी पुलिस और पीएसी के स्पेशल जवानों को भी शामिल किया गया है.

Red zone के बाहर वाले क्षेत्रों यानि येलो जोन को पीएसी और यूपी सिविल पुलिस के जवान संभालेंगे। इस जोन में उनके साथ SSF के जवान भी गश्त करते नजर आएंगे। यूपी पुलिस की अतिरिक्त बल, ड्रोन, सीसीटीवी से भी सुरक्षा की निगरानी करेगा। जानकारी के मुताबिक, NSG की ओर से 2-3 महीनों तक स्पेशल सिक्योरिटी फोर्स के जवानों को विशेष ट्रेनिंग दी गई है।

Exit mobile version