Site icon Buziness Bytes Hindi

स्वतंत्रता सेनानी अहमदुल्लाह शाह के नाम पर बनेगी अयोध्या की मस्जिद


स्वतंत्रता सेनानी अहमदुल्लाह शाह के नाम पर बनेगी अयोध्या की मस्जिद

लखनऊ: अयोध्या में धन्नीपुर गांव में बनने वाली प्रस्तावित मस्जिद का नाम मुगल शासक बाबर की जगह एक स्वतंत्रता सेनानी के नाम पर रखा जाएगा। यह स्वतंत्रता सेनानी हैं अहमदुल्ला शाह फैजाबादी , जिनकी मृत्यु 164 साल पहले हुई थी।

मिलेगा उचित सम्मान
इंडो इस्लामिक कल्चर फाउंडेशन के अनुसार 1857 के स्वतंत्रता सेनानी को इस मस्जिद के जरिए उचित सम्मान दिया जाएगा। इन्हीं के नाम पर अस्पताल, मस्जिद, म्यूजियम और कम्युनिटी किचन तैयार किया जाएगा।

Read also; देश में और धीमी पड़ी कोरोना की रफ़्तार, अब सिर्फ एक लाख नए मामले

मिलेगा हक़
फाउंडेशन के सचिव अतहर हुसैन ने बताया कि हम 5 जून को स्वतंत्रता सेनानी अहमदुल्लाह शाह को याद करते हैं। उनके शहादत दिवस पर हमने पूरे प्रोजेक्ट का नाम उनके नाम पर रखने का फैसला किया है। उन्होंने बताया कि यहां बनने जा रहे म्यूजियक के जरिए दिखाया जाएगा कि आजादी की लड़ाई में हिंदू-मुस्लिम ने कदम मिलकर कैसे काम किया था। आजादी के पहले युद्ध के 160 साल बाद भी अहमदुल्ला शाह फैजाबादी को भारतीय इतिहास में अपना हक मिलना बाकी है।

Exit mobile version