अयोध्या हत्याकांड: विधायक की बात भी नहीं मानता है जिला प्रशासन

उत्तर प्रदेशअयोध्या हत्याकांड: विधायक की बात भी नहीं मानता है जिला प्रशासन

Date:


अयोध्या हत्याकांड: विधायक की बात भी नहीं मानता है जिला प्रशासन

अयोध्या: एक ही परिवार के 5 लोगों की हत्या के बाद पोस्टमार्टम में देरी को लेकर जताई विधायक गोरखनाथ बाबा ने नाराजगी जताई है, उन्होंने प्रशासन पर संवेदनहीन होने का आरोप लगाया है.

थाना इनायतनगर क्षेत्र में हुई हत्याओं के मामले में पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे विधायक गोरखनाथ बाबा ने कहा, मृतक के परिवार में कोई नहीं बचा है, मैं शासन सत्ता का विधायक होने के नाते यहां 12 बजे से बैठा। मैन सबसे आग्रह किया कि मृतकों का पोस्टमोर्टेम क्यों नहीं हो रहा है, लेकिन कोई जवाब देने वाला नहीं है,आखिर ऐसा क्या कारण है कि पोस्टमॉर्टम में देरी हो रही है.

विधायक ने आरोप लगाया कि इतनी बड़ी घटना हो गई लेकिन यहां कोई प्रतिनिधिमंडल नही है, केवल एक सिपाही है। कोई अधिकारी मेरा फ़ोन नहीं उठा रहा है.

उन्होंने कहा कि मैं इस पूरे मामले में मुख्यमंत्री से शिकायत करूंगा और मांग करूंगा इसकी जांच कराई जाए, जो भी दोषी हों उस पर कार्रवाई हो

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related