Site icon Buziness Bytes Hindi

दुल्हन की तरह सजी अयोध्या, राम मंदिर पर डाक टिकट जारी

ayodhya

22 जनवरी को प्राण प्रतिष्ठा से पहले अयोध्या नगरी दुल्हन की तरह सज चुकी है. हर तरफ राम ही राम और उनके साथ उनके परमभक्त प्रधानमंत्री मोदी नज़र आ रहे हैं. कल ही प्रधानमंत्री ने अयोध्या में राम मंदिर पर स्मारक डाक टिकट के साथ ही भगवान राम पर डाक टिकटों का एक संग्रह भी जारी किया। प्रधानमंत्री ने इस मौके पर कहा कि ये सिर्फ डाक टिकट नहीं है बल्कि ऐतिहासिक स्थलों का सबसे छोटा रूप है. जो डाक टिकट जारी किये गए उनमें 6 डाक टिकट राम मंदिर, भगवान गणेश, भगवान् हनुमान, जटायु, केवटराज और शबरी पर हैं वहीँ डाक टिकट पर आधारित इस 48 पृष्ठों की पुस्तक में भगवान राम की अंतर्राष्ट्रीय लोकप्रियता को दर्शाया गया है.

उधर अयोध्या का हर गली कूचा, फ्लाईओवर रामानंदी तिलक विषय पर आधारित लैंप पोस्टों से निखर गया है जिनकी जगमगाहट से एक अलग ही छटा दिखाई पड़ती है. फ्लाईओवर पर भगवान् राम और धनुष बाण के साथ उनके कट आउट राम लला की विशालता का बखान कर रहे हैं. सिर्फ अयोध्या ही नहीं, राम नगरी की तरफ जाने वाले हर मार्ग धार्मिक भावनाओं में रंगा हुआ नज़र आ रहा है. अयोध्या की ओर जाने वाले मार्गों पर भगवान् राम के विशाल पोस्टर नज़र आते हैं, रास्ते में पड़ने वाले विश्राम स्थलों, ढाबों और होटलों में राम भक्तों के स्वागत की तैयारी नज़र आ रही है, यहाँ पर आपको राम भक्तों के स्वागत के पोस्टर दिखाई देंगे. वहीँ पूरे मार्ग पर भगवा झंडों की भरमार है.

कल भगवान रामलला का गर्भ गृह में प्रवेश हो चूका है, आज उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री अयोध्या पहुंचे हैं, सबसे पहले उन्होंने हनुमानगढ़ी जाकर भगवान् हनुमान का आशीर्वाद लिया, इसके बाद प्राण प्रतिष्ठा समारोह के बारे में अधिकारियों से सारी जानकारी हासिल की और किसी तरह की कोई भी कसर बाकी नहीं रहने के निर्देश दिए, प्रधानमंत्री मोदी भी प्राण प्रतिष्ठा से पहले अयोध्या पहुँच जायेंगे, उनके पहुँचने से पहले सीएम योगी कार्यों का कार्यस्थल पर जाकर अवलोकन कर रहे हैं.

Exit mobile version