गोवा देश का एक ऐसा राज्य है जहां जाना लगभग हर भारतीय का सपना होता है। यहां देश के कोने-कोने से ही नहीं बल्कि दुनिया के कोने-कोने से पर्यटक घूमने आते हैं।
गोवा शहर अपनी नाइटलाइफ़, समुद्र तटों, साहसिक गतिविधियों और कई अन्य चीजों के लिए दुनिया भर में प्रसिद्ध है। यहां हर पर्यटक खुलकर मौज-मस्ती करता है। इसीलिए गोवा को देश का सबसे अच्छा पर्यटन स्थल भी माना जाता है।
लेकिन गोवा में घूमने का मजा तभी ज्यादा हो सकता है जब आप कोई गलती न करें। जब कोई पहली बार गोवा घूमने जाता है तो कुछ गलतियां कर बैठता है, जिसके बाद गोवा की यात्रा बेकार लगने लगती है। अगर आप गोवा ट्रिप को यादगार बनाना चाहते हैं तो आपको ये गलतियां करने से भी बचना चाहिए।
सही कैब और टैक्सी चुनें
गोवा को ठीक से घूमने के लिए टैक्सी या कैब की हमेशा आवश्यकता होती है। ऐसे में अगर आप घूमने के लिए टैक्सी बुक करने जा रहे हैं तो आपको प्रीपेड टैक्सी का चयन करना चाहिए। आप ऐसी टैक्सी भी चुन सकते हैं जिसमें मीटर हो या टैरिफ हो।
अगर गोवा में कैब या टैक्सी ड्राइवर मीटर या टैरिफ कार्ड का पालन नहीं करते हैं, तो वे आपसे अधिक पैसे वसूल सकते हैं और आपको पता भी नहीं चलेगा। सही टैक्सी और कैब चुनने के लिए आप 3-4 ड्राइवरों से भी बात कर सकते हैं। गोवा में बाइक टैक्सियाँ भी खूब चलती हैं।
गोवा पहुंचकर होटल बुक करें
अगर आप सस्ते में गोवा घूमना चाहते हैं तो आपको गोवा पहुंचकर एक कमरा बुक कर लेना चाहिए। कई बार ऑनलाइन साइट पर रूम का किराया ज्यादा होता है. गोवा में सस्ते में कमरे 2-3 दिन या उससे ज्यादा के लिए किराये पर आसानी से मिल जाते हैं। अगर आप शहर से थोड़ा दूर कमरा बुक करेंगे तो पैसे और भी कम लगेंगे.
बहुत अधिक शराब न पियें
गोवा एक ऐसा शहर है जो अपनी नाइट लाइफ के लिए पूरी दुनिया में मशहूर है। यहां किसी होटल या रेस्टोरेंट में सुबह तक पार्टी चलती रहती है। जब इनमें से कई पार्टियों में शराब का सेवन अधिक मात्रा में हो जाता है तो घूमने-फिरने का मजा किरकिरा हो जाता है।
अगर आप गोवा का सही आनंद लेना चाहते हैं तो अत्यधिक तरल पदार्थों का सेवन न करें। अगर आप होश खो बैठे हैं तो आप गोवा का ठीक से मजा नहीं ले पाएंगे। कभी भी तरल पदार्थ का सेवन कर स्थानीय लोगों से झगड़ा न करें।
कीमती सामान न ले जाएं
अगर आप गोवा का भरपूर आनंद लेना चाहते हैं तो आपको अपनी गोवा यात्रा पर कीमती सामान ले जाने से बचना चाहिए। अगर आप हनीमून के लिए गोवा जा रहे हैं तो भी आपको महंगी ज्वेलरी ले जाने से बचना चाहिए।
अगर आप समुद्र तट पर घूमने जा रहे हैं तो भी आपको महंगे गहने पहनने से बचना चाहिए। विशेषकर शाम के समय महंगे आभूषण न पहनें। समुद्र तट पर जाने से पहले पर्याप्त पैसे ले लें।
सेल्फी लेने की जिद्द न करें
जब पर्यटक गोवा जैसी बेहतरीन जगहों पर घूमने जाते हैं तो फोटोग्राफी के शौकीन लोग समुद्र तट, स्मारकों के साथ तस्वीरें लेना कभी नहीं भूलते। कुछ लोग ऐसे भी होते हैं जो विदेशी पर्यटकों के साथ भी तस्वीरें खींचने लगते हैं. ऐसे में अगर आप बिना इजाजत किसी के साथ फोटो लेने की कोशिश करेंगे तो आप मुसीबत में भी पड़ सकते हैं।

