Bajaj Finance fixed deposits – जो लोग अपने निवेश में जोखिम नहीं उठाना चाहते हैं, उनके लिए फिक्स्ड डिपॉजिट ही निवेश का सबसे बेहतर साधन है। जमा-राशि की सुरक्षा, सुरक्षित रिटर्न, समय पर भुगतान और निवेश में आसानी की वजह से यह जोखिम से बचने वाले निवेशकों के लिए निवेश का सबसे पसंदीदा साधन है। आमतौर पर इनसे मिलने वाला रिटर्न काफी कम होता है, लेकिन Bajaj Finance online FD (बजाज फाइनैंस ऑनलाइन FD) आपको अधिकतम रिटर्न के साथ-साथ जमा-पूंजी की सुरक्षा का दोहरा फ़ायदा प्रदान करता है। एक फाइनैंसर के तौर पर, बजाज फाइनैंस ज़्यादा आमदनी वाली फिक्स्ड डिपॉजिट योजनाओं की पेशकश करता है, जिसके जरिए आपको लंबे समय में बेहद आकर्षक रिटर्न प्राप्त होता है। हालांकि, ब्याज़ दरों में उतार-चढ़ाव को देखते हुए आपको FD में निवेश के लिए सही समय के चयन में कठिनाई हो सकती है। कम समय के लिए निवेश की बात की जाए, तो निवेश के लिए सही समय चुनना और भी कठिन हो जाता है। ब्याज़ दरों में उतार-चढ़ाव और निवेश में जोखिम से बचने के लिए, अलग-अलग अवधि के लिए निवेश करना बेहद कारगर तरीका है।
अलग-अलग अवधि के लिए निवेश करके ज़्यादा रिटर्न पाएँ
फिक्स्ड डिपॉजिट में अलग-अलग अवधि के लिए निवेश की योजना काफी बेहतर है, जिसमें निवेशक अलग-अलग समय के कई FD में निवेश करते हैं। इसके तहत, पूरी जमा-राशि को केवल एक FD में निवेश करने के बजाय, अलग-अलग समय के कई FD में निवेश किया जाता है।
अगर आप जानना चाहते हैं कि, 60 साल से कम उम्र का नागरिक 6 लाख रुपये का अलग-अलग अवधि में निवेश करके कितनी आमदनी कर सकता है, तो नीचे दी गई तालिका पर गौर करें।
| जमा-राशि | समय-सीमा | ब्याज़ दर | ब्याज़ के रूप में आमदनी (रुपये में) | मैच्योरिटी पर प्राप्त राशि (रुपये में) |
| 3 लाख रुपये | 24 महीने | 6.40% | 39,629 | 3,39,629 |
| 2 लाख रुपये | 36 महीने | 6.80% | 43,638 | 2,43,638 |
| 1 लाख रुपये | 60 महीने | 6.80% | 38,949 | 1,38,949 |
निवेशक मैच्योरिटी के अंत में मिलने वाली रक़म को एक नए FD में फिर से निवेश करने का विकल्प भी चुन सकते हैं। फिर से निवेश करने पर निवेशक को मौजूदा FD दरों का फायदा मिलता है, और इस तरह वे एक इन्वेस्टमेंट लूप बना सकते हैं तथा अपनी आर्थिक जरूरतों को पूरा करने के लिए पर्याप्त नगद रक़म प्राप्त कर सकते हैं। निवेशक अपने आर्थिक लक्ष्यों और जरूरतों को ध्यान में रखते हुए फिक्स्ड डिपॉजिट में अलग-अलग अवधि के लिए निवेश की योजना बना सकते हैं। बजाज फाइनैंस की high FD rates (उच्च FD दरों) के साथ, निवेशक बड़ी आसानी से अपनी जमा-पूंजी को बढ़ा सकते हैं।
निवेश के लिए बेहद आसान और भरोसेमंद प्लेटफॉर्म
अब आपको अपने दस्तावेज़ जमा करने के लिए लंबी कतारों में इंतज़ार करने की जरूरत नहीं है, क्योंकि ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया के साथ आप अपने घर पर आराम से रहते हुए निवेश कर सकते हैं। इस प्रक्रिया को कुछ ही चरणों में 10 मिनट से कम समय में पूरा किया जा सकता है। आप बजाज फिनसर्व की वेबसाइट पर उपलब्ध fixed deposit calculator (फिक्स्ड डिपॉजिट कैलकुलेटर) की मदद से अपनी सुविधा के अनुसार समय-सीमा में FD से मिलने वाले रिटर्न का अनुमान लगा सकते हैं।
बजाज फाइनैंस FD अपनी मेहनत की कमाई को निवेश करने का सबसे सुरक्षित साधन है। यह बात ICRA (MAAA) और CRISIL (FAAA) से प्राप्त उच्च क्रेडिट रेटिंग से साबित होती है, जो भारत में क्रेडिट रेटिंग की सबसे प्रमुख एजेंसियां हैं।
fixed deposits (फिक्स्ड डिपॉजिट) में अलग-अलग अवधि के लिए निवेश करना बेहद समझदारी भरा कदम है, जो निवेश में जोखिम को करने के साथ-साथ मैच्योरिटी पर अधिकतम रिटर्न प्राप्त करने में मददगार है। यह उन सभी लोगों के लिए निवेश का सबसे बेहतर साधन है, जो समय-समय पर नकद राशि प्राप्त करना चाहते हैं और अपने निवेश का ज़्यादा-से-ज़्यादा फायदा उठाना चाहते हैं।

