नए साल में बजाज फाइनैंस FD में निवेश करके अधिकतम FD दरों का लाभ उठाएँ

फीचर्डनए साल में बजाज फाइनैंस FD में निवेश करके अधिकतम FD दरों...

Date:


नए साल में बजाज फाइनैंस FD में निवेश करके अधिकतम FD दरों का लाभ उठाएँ

Bajaj Finance FD (बजाज फाइनैंस FD)  – नए साल की शुरुआत के लिए, अपने भविष्य को ध्यान में रखते हुए सुरक्षित निवेश की योजना बनाने से बेहतर तरीका कुछ भी नहीं है। fixed deposit (फिक्स्ड डिपॉजिट) निवेश का एक स्मार्ट विकल्प है, क्योंकि यह आपको बेहद कम जोखिम के साथ अपनी जमा-पूंजी को बढ़ाने में मदद करता है। हालांकि निवेशकों को अपने निवेश में विविधता लाने की सलाह दी जाती है, लेकिन अपनी जमा-पूंजी का बेहद सुरक्षित साधन में निवेश करना भी उतना ही आवश्यक है। इसी वजह से, ज़्यादातर लोगों के लिए फिक्स्ड डिपॉजिट निवेश का सबसे भरोसेमंद साधन रहा है। जब आप निवेश में विविधता लाते हैं, तो आप जोखिम उठाते हैं, और FDs की मदद से इस जोखिम की भरपाई की जा सकती है।

आज निवेश के कई तरह के साधन उपलब्ध हैं, जिनमें से कुछ साधन ही ऐसी स्थिरता और मैच्योरिटी के समय रिटर्न का वादा करते हैं। बजाज फाइनैंस फिक्स्ड डिपॉजिट भी निवेश का बेहद सुरक्षित साधन है, जो आपकी उम्मीदों से बढ़कर आपको पर्याप्त रिटर्न प्रदान करता है। 7.05% तक की FD ब्याज़ दरों के प्रस्ताव के साथ, निवेश का यह साधन आपको बाज़ार के उतार-चढ़ाव से सुरक्षा प्रदान करता है तथा आपके पोर्टफोलियो के रिटर्न को बढ़ा सकता है।

कौन सी बातें इस नए साल में बजाज फाइनैंस फिक्स्ड डिपॉजिट को निवेश का सबसे बेहतर विकल्प बनाती हैं, इस बारे में जानने के लिए आगे पढ़ें।

अधिक रिटर्न वाली वित्तीय योजना में निवेश करके नए साल पर नई शुरुआत करें

बजाज फाइनैंस FD किसी भी निवेशक के लिए निवेश का सबसे आकर्षक विकल्प है, जो 60 वर्ष से कम उम्र के नागरिकों को 6.80% तक और वरिष्ठ नागरिकों को 7.05% तक की High FD rates (उच्च FD दरों) का फायदा देता है। FD की ये दरें स्थिर हैं और आर्थिक कारकों या बाजार के प्रदर्शन से जुड़ी नहीं हैं। लिहाजा, आपको वही रिटर्न मिलेगा जिसका अंदाजा आपने निवेश करते समय लगाया था। इसलिए, अगर आप अपने आर्थिक लक्ष्यों को पूरा करने के इरादे के साथ इस साल की शुरुआत करना चाहते हैं, तो इस FD से आपको उन लक्ष्यों को हासिल करने में मदद मिल सकती है।

कम समय के लिए निवेश पर आकर्षक रिटर्न प्राप्त करें
कम समय के लिए निवेश का उद्देश्य छोटी अवधि के भीतर निवेशकों को पर्याप्त रिटर्न देना है। सामान्य तौर पर निवेश की अवधि 2 साल की होती है, और कुछ मामलों में यह अवधि 1 साल भी हो सकती है। मोटे तौर पर, कम समय के लिए निवेश योजनाओं को सीमित समय-सीमा के भीतर आपके आर्थिक लक्ष्यों को पूरा करने में मदद करने के लिए डिज़ाइन किया जाता है। इसलिए, अगर आपने 2 साल में किसी लक्ष्य को पूरा करने की योजना बनाई है, तो इसके लिए FD में निवेश करके नए साल की सही शुरुआत करें। अपनी जमा-पूंजी का अधिकतम लाभ उठाएँ और ऐसी निधि तैयार करें, जिसकी मदद से आप बिना किसी परेशानी के अपने सपनों को पूरा कर सकें।

बजाज फाइनैंस की FD ब्याज़ दरें आपको पर्याप्त आमदनी करने का सबसे बेहतर मौका देती हैं। अपनी आमदनी का अंदाजा लगाने के लिए नीचे दी गई तालिकाओं पर एक नज़र डालें, जिनसे पता चलता है कि बजाज फाइनैंस FD की मदद से आप कम समय में अपने निवेश को किस तरह तेज़ी से बढ़ा सकते हैं।

  1. 60 साल से कम उम्र के नागरिक
शुरुआती जमा-राशि समय-सीमा लागू ब्याज़ दर मैच्योरिटी पर प्राप्त राशि
5,00,000 रुपये 12 महीने 5.65% 5,28,250 रुपये
10,00,000 रुपये 12 महीने 5.65% 10,56,500 रुपये
  1. वरिष्ठ नागरिक
शुरुआती जमा-राशि समय-सीमा लागू ब्याज़ दर मैच्योरिटी पर प्राप्त राशि
5,00,000 रुपये 12 महीने 5.90% 5,29,500 रुपये
10,00,000 रुपये 12 महीने 5.90% 10,59,000 रुपये

एक स्थिर, AAA रेटिंग वाली फिक्स्ड डिपॉजिट में अपनी जमा-पूंजी का अच्छी तरह प्रबंधन करें

बजाज फाइनैंस FD को CRISIL द्वारा FAAA और ICRA द्वारा MAAA की रेटिंग दी गई है। ऐसी क्रेडिट रेटिंग से निवेश की अधिकतम सुरक्षा का संकेत मिलता है। इस सुरक्षा के साथ-साथ अधिकतम FD दरों का लाभ उठाते हुए आप बेफिक्र होकर निवेश कर सकते हैं, क्योंकि आपको यह अच्छी तरह मालूम होता है कि आपका पैसा सुरक्षित हाथों में है। इन रेटिंग्स को ध्यान में रखते हुए, आप पूरे आत्मविश्वास के साथ बिना किसी जोखिम के बड़ी रक़म के निवेश का निर्णय ले सकते हैं।

सिस्टमैटिक डिपॉजिट प्लान को चुनकर बचत को प्राथमिकता दें

बजाज फाइनैंस ने इस इंडस्ट्री में पहली बार Systematic Deposit Plan (सिस्टमैटिक डिपॉजिट प्लान) की शुरुआत की है, जो आपको अपनी सुविधा के अनुसार छोटी-छोटी रक़म का निवेश करने का अवसर देता है। SIP की तरह, बजाज फाइनैंस के SDP के साथ, आप हर महीने छोटी-छोटी रक़म का निवेश कर सकते हैं, जिसकी शुरुआत मात्र 5,000 रुपये से होती है। सिस्टमैटिक डिपॉजिट प्लान (SDP) के तहत हर बार जमा की जाने वाली रक़म को एक अलग फिक्स्ड डिपॉजिट माना जाता है। इससे आपको पहले से ही अपनी आर्थिक जरूरतों की योजना बनाने तथा उसके लिए निवेश करने में मदद मिलती है, और आप एक बार में एक कदम आगे बढ़ाते हैं।

आप अपनी FDs की एक साथ मैच्योरिटी के लिए, सिंगल मैच्योरिटी स्कीम का विकल्प चुन सकते हैं, या फिर मंथली मैच्योरिटी स्कीम के साथ के साथ आप हर महीने मैच्योरिटी की रक़म प्राप्त करने का विकल्प चुन सकते हैं। आप 12 से 60 महीनों की समय-सीमा का चयन कर सकते हैं, और आपके द्वारा चुनी गई योजना के आधार पर आपको मिलने वाली रक़म भी अलग-अलग होगी। अगर आप नए साल में निवेश शुरू करना चाहते हैं, लेकिन आपने एक बड़ी रक़म का निवेश करने की योजना नहीं बनाई है, तो उस स्थिति में SDP आपके लिए बेहद फायदेमंद है। यह पैसों की बचत करने के दबाव को समाप्त करता है और आपको अपनी सुविधा के अनुसार निवेश करने की अनुमति देता है।

इन सभी सुविधाओं और फायदों को अच्छी तरह समझकर, आप अपने निवेश की योजना बना सकते हैं और इस नए साल में अपने आर्थिक लक्ष्यों को हासिल करने की दिशा में कदम उठा सकते हैं। चक्रवृद्धि ब्याज़ का भरपूर लाभ उठाएँ और Bajaj Finance online Fixed Deposit (बजाज फाइनैंस ऑनलाइन फिक्स्ड डिपॉजिट) के साथ अपने घर पर आराम से रहते हुए वर्ष 2022 के अपने सपनों को पूरा करें।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

प्रधानमंत्री आवास योजना आवेदन का स्टेटस कैसे चेक करें?

प्रधानमंत्री आवास योजना (PMAY) के लिए आवेदन करने के...

प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए पात्रता क्या है? कौन आवेदन कर सकता है?

प्रधानमंत्री आवास योजना (PMAY) का लाभ लेने से पहले...

प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए आवेदन कैसे करें? स्टेप-बाय-स्टेप प्रक्रिया

प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए आवेदन करने से पहले...