मेरठ में उठाईये निःशुल्क वाईफाई की सुविधा का लाभ

मेरठ रीजनमेरठ में उठाईये निःशुल्क वाईफाई की सुविधा का लाभ

Date:


मेरठ में उठाईये निःशुल्क वाईफाई की सुविधा का लाभ

जिला अस्पताल व सोहराब गेट बस स्टैंड पर मिल रही निःशुल्क वाईफाई की सुविधा

मेरठ। तकनीक के जमाने में इंटरनेट आवश्यकता बन गया है। ऐसे में स्मार्ट होते जा रहे मेरठ शहर के नगर निगम ने भी तकनीक के साथ कदम से कदम मिलाकर चलने के लिये लोगों को निःशुल्क वाईफाई की सुविधा देना शुरू कर दिया है। फिलहाल मेरठ नगर निगम की ओर से सोहराब गेट बस डिपो और जिला अस्पताल में निःशुल्क वाईफाई की सुविधा दी जा रही है। जल्द ही इसे महानगर के प्रमुख स्थानों पर भी देने का प्रयास की जायेगा।
मेरठ को स्मार्ट सिटी बनाने की दिशा में कार्य करते हुए नगर निगम ने लोगों को जिला अस्पताल व सोहराब गेट बस स्टैंड पर निशुल्क वाईफाई सुविधा प्राप्त करने का तोहफा दिया है।

अब इन दोनों स्थानों पर आने वाले लोग वाईफाई से अपना फोन, लैपटाॅप और टेबलेट कनेक्ट कर मुफ्त इंटरनेट का लाभ उठा रहे हैं। तेज गति से मिल रही इंटरनेट की सुविधा से लोग भी बेहद खुश हैं। लोगों का कहना है कि इन दिनों सभी मोबाइल कंपनियों के नेटवर्क स्लो काम कर रहे हैं। लेकिन वाईफाई के जरिये कनेक्ट होने के बाद उनकी डाउनलोडिंग काफी फास्ट हो रही है।

नगर निगम फ्री वाईफाई के नाम से दी जा रही सुविधा का लाभ एक बार में 400 डिवाईस को मिल रहा है। एक बार कनेक्ट करने के बाद आधे घंटे तक फ्री वाईफाई की सुविधा मिल रही है। बीएसएनएल के साथ मिलकर नगर निगम ने यह प्रयास किया है जो सफल दिखाई दे रहा है। ऐसे में अब नगर निगम महानगर के अन्य प्रमुख स्थानों पर भी जल्द ही फ्री वाईफाई की सुविधा प्रदान करने की योजना बना रहा है।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

प्रधानमंत्री आवास योजना क्या है? पात्रता, लाभ और आवेदन प्रक्रिया

प्रधानमंत्री आवास योजना को लेकर लोगों के मन में...

ममता बनर्जी का बीजेपी पर हमला, बोलीं- मैं तब तक लड़ती रहूंगी, जब तक आपका अंत नहीं देख लूं

पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री और तृणमूल कांग्रेस (TMC)...

प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए आवेदन कैसे करें? स्टेप-बाय-स्टेप प्रक्रिया

प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए आवेदन करने से पहले...

PoK में बढ़ते तनाव पर संयुक्त राष्ट्र ने जताई चिंता, निष्पक्ष जांच और राजनीतिक बातचीत की अपील

संयुक्त राष्ट्र के मानवाधिकार प्रमुख वोल्कर तुर्क ने पाकिस्तान...