नई दिल्ली। चैटजीपीटी के आने के बाद से कई सारे एआई टूल सामने आए हैं। इनमें AutoGPT का सामने सबसे आगे आ रहा है। AutoGPT अब तक का सबसे एडवांस एआई चैटबॉट है। OpenAI ने पिछले साल नवंबर में ChatGPT को पेश किया था जिसके बाद इस तरह के AI टूल तैयार करने की होड़ मच गई है। अभी तक तो लोग चैटबॉट से अपने सवालों के जवाब ले रहे हैं लेकिन क्या जानते हैं कि बाजार में ऐसा चैटबॉट है जो कि खुद सारे टास्क पूरे करता है। जी हां, हम बात कर रहे हैं AutoGPT की। यह एक ऐसा एआई चैटबॉट है जिसके सामने आने के बाद हर रोज चर्चा हो रही है। आखिर AutoGPT में क्या खास है। आइए जानते हैं इसके बारे में
क्या है AutoGPT और कहां हो रहा उपयोग?
AutoGPT, ओपनएआई का लेटेस्ट एआई मॉडल है। जिसका उपयोग ऑनलाइन सर्विस और सॉफ्टवेयर में किया जा सकता है। AutoGPT किसी भी दो काम को अपने आप एक ही समय पर पूरा कर सकता है। AutoGPT को एआई चैटबॉट का गेम चेंजर अवतार कहा जा रहा है। यह एक ओपनसोर्स पाइथन एप्लिकेशन है। यह किसी भी काम को बिना इंसान की मदद के पूरा कर सकता है। इसे GPT-4 भी कहा जा रहा है। एक यूट्यूब वीडियो में AutoGPT के काम को दिखाया गया है।
AutoGPT का सबसे ज्यादा और बेहतरीन उपयोग इंटरनेट सर्च और प्लानिंग में किया जा सकता है। AutoGPT की मदद से आप कोडिंग कर सकते हैं और डीबगिंग के लिए डेवलपर कोड भी तैयार कर सकते हैं। उदाहरण के तौर पर समझें तो यदि आप ऑटोजीपीटी से पूछते हैं कि फूल के बिजनेस को आगे बढ़ाने के लिए क्या जा सकता है तो यह आपके लिए एक वेबसाइट डिजाइन कर सकता है और विज्ञापन भी तैयार कर सकता है। यह मेमोरी मैनेजमेंट का भी काम अच्छी तरह से कर सकता है।
AutoGPT का भविष्य?
AutoGPT, Python 3.8 या इसके बाद के वर्जन पर काम करता है। AutoGPT को लेकर कहा जा रहा है कि इसका फाइनल वर्जन अभी रिलीज नहीं हुआ है। अभी लोग जिस AutoGPT का इस्तेमाल कर रहे हैं, वह ट्रायल वर्जन है और फाइनल वर्जन के आने के बाद और बेहतर रिजल्ट मिलेंगे। AutoGPT किसी ऑनलाइन बिजनेस को पूरी तरह से मैनेज कर सकता है।
