Site icon Buziness Bytes Hindi

New Delhi: CNG की बढ़ती कीमतों में विरोध में हड़ताल पर उतरे Auto Cab चालक

नई दिल्ली। नई दिल्ली सहित पुरे एनसीआर में सीएनजी की बढ़ती कीमतों के विरोध में आज ऑटो चालकों ने हड़ताल कर दी। सीएनजी की बढ़ती कीमतों के विरोध में आटो चालक, कैब और टैक्सी चालकों ने जंतर-मंतर पर विरोध प्रदर्शन किया। ऑटो चालकों की हड़ताल से यातायात व्यवस्था बुरी तरह से चरमरा गई।

बता दें कि दिल्ली में गुरुवार को सीएनजी की कीमत में 2.50 रुपये प्रति किग्रा की वृद्धि हुई थी। एक महीने में सीएनजी के दाम 10 वीं बार बढ़ चुके हैं। 

Read also: मेरठ सहित देश के अन्य हिस्सों में पेट्रोल 100 के पार,आज फिर बढ़े दाम

ऑटो चालकों का कहना है कि सीएनजी की कीमत बढ़ने से इसका असर उनके काम पर पड़ रहा है। दिनों दिन सीएनजी के दाम बढ़ते जा रहे हैं। जिससे काम प्रभावित हो रहा है। वहीं पुराने मीटर वाले रेट अभी भी चल रहे हैं।

कैब चालकों का कहना है कि महंगाई के चलते भारी परेशानी झेलनी पड़ रही है। यात्रियों से 10-20 रुपये अधिक मांगते हैं तो वो उतर जाते हैं। सीएनजी की कीमत दिनों दिन बढ़ रही है। हम लोग कहां जाएं। सरकार हमारी बात तभी सुनेगी जब ​हम ड्राइवर सड़कों पर उतरेंगे। सीएनजी खरीदने और ऑटोरिक्शा मालिक को किराए देने के बाद उनके पास कुछ नहीं बचता है।

Exit mobile version