Site icon Buziness Bytes Hindi

ऑस्ट्रेलियाई टेनिस प्लेयर एंजलिना ग्रोवाक बनी पॉर्नस्टार


ऑस्ट्रेलियाई टेनिस प्लेयर एंजलिना ग्रोवाक बनी पॉर्नस्टार

इस साल ऑस्ट्रेलिया की दिग्गज महिला कार रेसर रेने ग्रेसी ने पैसों की दिक्कत के चलते अपने रेसिंग करियर पर ब्रेक लगाकर एडल्ट इंडस्ट्री को ज्वाइन कर लिया था और पॉर्नस्टार बन गई थी। अब ऑस्ट्रेलिया की 19 वर्षीय टेनिस प्लेयर एंजलिना ग्रोवाक ने भी उन्हीं के नक्शे कदम को फॉलो करते हुए एडल्ट इंडस्ट्री को ज्वाइन किया है ताकि वह अपने टेनिस करियर को आगे बढ़ाने में आर्थिक रूप से अपनी मदद कर सकें।

एंजलिना ग्रोवाक ने एडल्ट कंटेंट के सबसे बड़े प्लेटफॉर्म्स में से एक OnlyFans को ज्वाइन किया है जिस पर वह अपनी प्राइवेट तस्वीरें और वीडियोज शेयर करेंगी और उनके फैन्स और सबस्क्राइबर इसे देखने के लिये पैसे देंगे। न्यू साउथ वेल्स से आने वाली एंजलिना ग्रोवाक ने अपना आय में बढ़ोतरी करने के लिये OnlyFans पर अकाउंट बनाया है और उस पर लगातार कंटेंट डाल रही है।

उल्लेखनीय है कि एंजलिना ग्रोवाक ने कई आईटीएफ इवेंटस में भाग लेते हुए कुछ टूर्नामेंट में जीत हासिल की है। इस साल ही उन्होंने 4 आईटीएफ मैचों में जीत हासिल की है और मौजूदा समय में 1057वीं रैंक पर काबिज हैं। उन्होंने इस साल सिर्फ दौरे से मिलने वाली प्राइज मनी से 3000 डॉलर कमाये हैं।

गौरतलब है कि एंजलिना ग्रोवाक के इंस्टाग्राम पर 26 हजार से ज्यादा फॉलोअर्स हैं और वो उम्मीद कर रही हैं कि Onlyfans प्लेटफॉर्म के 24 मिलियन फॉलोअर्स उनकी आर्थिक स्थिति को सुधारने में मदद करेंगे और टेनिस में उनके करियर को मजबूती देने का काम करेंगे।

Exit mobile version