Site icon Buziness Bytes Hindi

भारत से सीरीज के लिए एडिलेड में तैयारी करेगा ऑस्ट्रेलिया


भारत से सीरीज के लिए एडिलेड में तैयारी करेगा ऑस्ट्रेलिया

मेलबर्न. एडिलेड ओवल के पास स्थित होटल भारत के खिलाफ होने वाली चार मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए ऑस्ट्रेलियाई टीम के लिए बायो सिक्योर बबल (कोरोना से बचाव के लिए बनाया गया सुरक्षित वातावरण) के तौर पर उपयोग में लिया जाएगा. भारत को इस साल के अंत में ऑस्ट्रेलिया का दौरा करना है.

आरोन फिंच की कप्तानी वाली ऑस्ट्रेलियाई टीम इस समय इंग्लैंड में सीमित ओवरों की सीरीज खेल रही है. वह अपने अनिवार्य क्वारंटाइन के लिए एडिलेड आएगी और घरेलू सत्र के लिए तैयारी करेगी.

सुनिश्चित की सुरक्षा

जो खिलाड़ी आइपीएल के 13वें सत्र में नहीं खेलेंगे वो और उनके अलावा कोचिंग स्टाफ ऑस्ट्रेलिया लौटने के बाद एडिलेड में रहेंगे. दक्षिण ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट संघ (एसएसीए) के मुख्य कार्यकारी कीथ ब्रैडशॉ ने कहा कि हम इस बात से खुश हैं कि हम ऑस्ट्रेलियाई टीम के लौटने पर दक्षिण ऑस्ट्रेलिया में एडिलेड ओवल के ओवल होटल में उनकी मेजबानी कर रहे हैं. उन्होंने कहा, ‘हमने स्टीवन मार्शल, और दक्षिण ऑस्ट्रेलिया (एसए) की सरकार के साथ मिलकर जनता और खिलाडिय़ों की सुरक्षा सुनिश्चित की है. हमें उम्मीद है कि ओवल होटल को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट सत्र के लिए लगातार उपयोग में लिया जा सके. आने वाले दिनों में सीए भारत के साथ होने वाली सीरीज के कार्यक्रम का एलान करेगा. एडिलेड ओवल लगातार दो टेस्ट मैचों की मेजबानी कर सकता है जिसमें दिन-रात टेस्ट मैच भी शामिल है.

ठीक हुए स्मिथ, खेलेंगे दूसरा वनडे
ऑस्ट्रेलिया के स्टार बल्लेबाज स्टीव स्मिथ का इंग्लैंड के खिलाफ रविवार को दूसरा वनडे मैच में खेलना पक्का हो गया है. उनके दूसरे कनकशन टेस्ट (हेलमेट पर गेंद लगने के बाद होने वाला टेस्ट) की रिपोर्ट सही आई है. स्मिथ को पहले वनडे से एक दिन पहले अभ्यास के दौरान सिर पर चोट लग गई थी. दुनिया के नंबर एक टेस्ट बल्लेबाज स्मिथ का कनकशन टेस्ट कराया गया था और एहतियात के तौर पर उन्हेंं पहले मैच से बाहर रखा गया था. ऑस्ट्रेलियाई टीम के एक प्रवक्ता ने बताया कि उनकी शनिवार को हुई जांच ठीक आई है. इसके बाद वह रविवार को होने वाले मैच में खेल सकेंगे. पिछले साल एशेज टेस्ट के दौरान लॉड्र्स पर भी उन्हेंं जोफ्रा आर्चर का बाउंसर लगा था और वह दूसरी पारी और अगले मैच में नहीं खेल पाए थे.

Exit mobile version