Site icon Buziness Bytes Hindi

CWG हॉकी: पुरुष टीम का शर्मनाक प्रदर्शन, ऑस्ट्रेलिया ने 7-0 से धोया

कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 में भारत ने वेटलिफ्टिंग, रेसलिंग, बॉक्सिंग और बैडमिंटन जैसी स्पर्धाओं में जहा बेहद शानदार प्रदर्शन किया है.वहीँ हॉकी टीम ने काफी निराश किया विशेषकर पुरुषों की टीम ने जिसे आज फाइनल में ऑस्ट्रेलिया ने 7-0 से धो डाला। यह हार इतनी बुरी रही कि भारत को मिला रजत पदक भी आंसू न पोछ सका. फाइनल से पहले देश को अपनी पुरुषों की हॉकी टीम से गोल्ड मैडल जीतने की बड़ी आशाएं थीं मगर जिस तरह फाइनल में एकतरफा तौर पर ऑस्ट्रेलिया के हाथों हार मिली है उसने सिल्वर मैडल जीतने का मज़ा ही किरकिरा कर दिया।  

1998 में पहली बार हॉकी को कॉमनवेल्थ गेम्स में शामिल किया गया था तब से लेकर आजतक ऑस्ट्रेलियाई पुरुष हॉकी टीम का दबदबा कायम है, उसने  लगातार सातवीं बार गोल्ड मेडल हासिल किया है. हालाँकि इसबार पूरी उम्मीद थी कि भारतीय टीम ऑस्ट्रेलिया की बादशाहत को खत्म कर सकती है लेकिन भारत ने बहुत निराशाजनक प्रदर्शन किया। 

Read also: Lakshya Sen Wins Gold: सिंधु के बाद सेन ने भी हासिल किया गोल्डन लक्ष्य

भारतीय टीम ने मैच के पहले क्वार्टर में दो गोल खाए. ऑस्ट्रेलिया के ब्लैक गोवर्स ने पेनल्टी कॉर्नर पर गोल करके 9वें मिनट में अपनी टीम बढ़त दिला दी . नेथन एपहार्मस ने 14वें मिनट में मैदानी गोल दाग़ कर ऑस्ट्रेलिया की बढ़त को 2-0 कर दिया. दूसरे क्वार्टर में जैकब एंडरसन ने पेनल्टी कॉर्नर को गोल में बदलकर ऑस्ट्रेलिया को 3-0 से आगे कर दिया. इसके बाद टॉम विकहैम और जैकब एंडरसन ने ऑस्ट्रेलिया की बढ़त को 5-0 पर पहुंचा दिया.

तीसरे और चौथे क्वार्टर में नेथन एपहार्मस और फ्लिन ओगिलवी ने गोल दागकर ऑस्ट्रेलिया को 7-0 से आगे कर दिया, भारतीय टीम की हालत कितनी पतली थी, इसका अंदाज़ा इसी बात से लगाया जा सकता है कि पूरे मैच के दौरान उसे एक भी पेनल्टी कार्नर नहीं मिला. भारतीय टीम न तो आक्रमण कर पाई और न ही अपने गोल की रक्षा। इतना ख़राब खेल देखकर स्टेडियम पहुंचे भारी संख्या में भारतीय दर्शकों को बड़ी निराशा हुई, भारतीय से ऐसे प्रदर्शन की किसी को भी उम्मीद नहीं थी. वैसे कॉमनवेल्थ गेम्स की बात करें तो भारत ने तीसरी बार सिल्वर मेडल हासिल किया है.

Exit mobile version