कौशल विकास के क्षेत्र में ऑस्ट्रेलिया-भारत के बीच अपार संभावनाएं: निशंक

बिज़नेसकौशल विकास के क्षेत्र में ऑस्ट्रेलिया-भारत के बीच अपार संभावनाएं: निशंक

Date:


कौशल विकास के क्षेत्र में ऑस्ट्रेलिया-भारत के बीच अपार संभावनाएं: निशंक

नयी दिल्ली: केंद्रीय शिक्षा मंत्री डॉ रमेश पोखरियाल ‘निशंक’ ने कहा कि कौशल विकास के जरिए राष्ट्र विकास की गति को तेज किया जा सकता है।

डॉ निशंक ने कौशल प्रशिक्षण के क्षेत्र में भारत एवं ऑस्ट्रेलिया के बीच सहयोग को सुगम बनाने के उद्देश्य से आयोजित किए गए वेबिनार को संबोधित करते हुए कौशल विकास से राष्ट्र विकास की गति को तेज किया जा सकता है। उन्होंने कोरोना पीड़ितों के लिए संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि सभी लोग कोरोना जैसी महामारी से जूझ रहे हैं लेकिन कोआपरेशन, कोलेबोरेशन, कंसल्टेशन और कम्युनिकेशन के मंत्र को अपना कर हम इस चुनौती पर विजय प्राप्त कर सकते हैं।

दोनों देशों के संबंधों के बारे में बात करते हुए डॉ निशंक ने कहा,“ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ऑस्ट्रेलिया के साथ हमारे संबंधों को “हमारे साझा मूल्यों और आकांक्षाओं से उत्पन्न एक स्वाभाविक साझेदारी” के रूप में वर्णित किया है। ग्लोबल विलेज के रूप में जिस प्रकार दुनिया का स्वरुप बदल रहा है, इस परिवेश में ज़रूरी है कि हम कौशल विकास के क्षेत्र में भी कोपरेशन के साथ-साथ कोलेबोरेशन को भी पारस्परिक संबंधों को मजबूत करने के लिए उपयोग में लाए, दोनों देशों के बीच इस क्षेत्र में अपार संभावनाएं हैं।”

इसके अलावा उन्होंने नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति के बारे में भी विस्तार से सभी को बताते हुए कहा कि यूनेस्को की डीजी ऑड्रे अज़ोले ने इस नीति को न केवल दूरदर्शी बल्कि पूरे शिक्षा क्षेत्र को बदलने में सक्षम बताया। उन्होंने कहा, “कौशल विकास को बढ़ावा देते हुए, हमारी नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति में स्कूल-शिक्षा के स्तर से ही ‘स्किलिंग’, ‘रि-स्किलिंग’ और ‘अप-स्किलिंग’ पर विशेष ध्यान केंद्रित किया गया है।”

उन्होंने कहा, “इस शिक्षा नीति के माध्यम से हम कक्षा छह से ही विद्यार्थियों के लिए वोकेशनल शिक्षा के साथ इंटर्नशिप और अप्रेंटिसशिप की व्यवस्था करेंगे। साथ ही छात्रों को व्यावहारिक अनुभव प्रदान करने के लिए, माध्यमिक स्कूलों को आईटीआई, पॉलिटेक्निक और स्थानीय उद्योगों से जोड़ा जाएगा. छात्रों को तकनीकी क्षेत्रों में हुनरमंद बनाने हेतु स्किल लैब भी स्थापित किए जाएंगे।”

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related