ऑस्ट्रेलिया में चुनाव नतीजे आ चुके हैं, जहाँ PM स्कॉट मॉरिसन को इन चुनावों में हार का सामना करना पड़ा है। जानकारी के अनुसार यहाँ हुये आम चुनावों में लिबरल पार्टी की हार हुई है, वहीं लेबर पार्टी ने बड़ी जीत हासिल की है। इसके साथ ही लेबर पार्टी के नेता एंथनी अल्बनीस अब ऑस्ट्रेलिया के PM पद की कमान संभालेंगे, जिन्होंने 6 उम्मीदवारों के बीच अपनी जगह बनाई है।
वहीं पिछले चुनावों में PM स्कॉट मॉरिसन बहुमत नहीं हासिल कर सकें थे, जिसके बाद उन्होंने छोटी पार्टियों के गठजोड़ से सरकार बनाई थी। वहीं ऑस्ट्रेलिया में शनिवार के दिन मतदान समाप्त हो गया था, जिसके बाद मतगणना शुरू हुई। वहीं दोनों नेताओं ने प्रचार के अंतिम दिन अपने गृहनगर सिडनी में जोर लगा दिया था। वहीं ऑस्ट्रेलिया के नये PM एंथनी अल्बनीस को भारत के PM नरेंद्र मोदी ने बधाई सौंपी है, उन्होंने ट्वीट में कहा है कि वह साझा प्राथमिकताओं के लिये उत्सुक हैं।
वही भारत में ऑस्ट्रेलिया के उच्चायुक्त ने मॉरिसन की हार के बाद कहा है कि ऑस्ट्रेलिया के PM बनने जा रहें एंथनी अल्बनीस भारत की परिस्थितियों से भली-भांति परिचित हैं, वहीं लेबर पार्टी ने एक लंबे समय बाद ऑस्ट्रेलिया में जीत दर्ज की है। बता दें कि लेबर पार्टी सन 2007 के बाद पहली बार ऑस्ट्रेलिया में अपनी सरकार बनायेगा।
