Site icon Buziness Bytes Hindi

India Australia women’s hockey match: पेनल्टी कार्नर गोल में असमर्थ रहा भारत, शर्मनाक हार

ma2601

India Australia women’s hockey match: आस्ट्रेलिया A ने भारतीय महिला हाकी टीम को 3—2 से हरा दिया। हॉकी मैच के शुरूआती में भारत ने पहले क्वार्टर में ऑस्ट्रेलिया ‘ए’ पर दबाव के साथ अपना दबदबा बनाया। 10वें मिनट में पेनल्टी कार्नर हासिल किया। पेनल्टी कार्नर को भारतीय महिला हॉकी खिलाड़ी भुनाने में कामयाब नहीं हो सकीं। इसके बाद आस्ट्रेलिया ने कुछ पेनल्टी कार्नर जीते। लेकिन भारत के डिफेंस ने उन्हें बढ़ाने से रोक दिया। पहला क्वार्टर बिना गोल के बराबरी पर ही समाप्त हुआ।


दूसरे क्वार्टर में आस्ट्रेलिया ने बनाई बढ़त

भारतीय दूसरे क्वार्टर में गेंद पर हावी रहे और अपना ध्यान केंद्रित रखा। लेकिन ऑस्ट्रेलिया ‘A’ ने तब बढ़त बना ली जब एलिस अर्नाॅट ने मैदानी गोल कर दिया। रूबी हैरिस ने एक रक्षात्मक गलती का फायदा उठाया और आसानी से गेंद को भारत के गोल में डालकर अपनी टीम की लीड को दोगुना कर दिया।

दो गोल से पिछड़ने के बाद भारत आक्रामक हुआ

दो गोल से पिछड़ने के बाद भारत आक्रामक हो गया। उसने मैच खेलना शुरू किया और तेज आक्रमण विरोधी टीम पर किए। लेकिन आक्रमण गोल में नहीं बदल सके। ऑस्ट्रेलिया ‘A’ आधे समय तक 2-0 से आगे रहा। ऑस्ट्रेलिया ‘ए’ ने तीसरे क्वार्टर की शुरूआत में बढ़त को बढ़ाया। जिसमें रूबी हैरिस ने दूसरा गोल कर टीम को 3-0 से आगे कर दिया।

लेकिन कुछ मिनटों के बाद, सलीमा टेटे ने मैच का पहला गोल डी के अंदर से शानदार शॉट से किया। खेल में वापसी की कोशिश में भारत ने चौथे क्वार्टर में ताकत झोंक दी और दो पेनल्टी कार्नर जीते लेकिन उनको गोल में नहीं बदल सका।

हालाँकि, संगीता कुमारी ने आखिरी मिनटों में गोल करके ड्रॉ की उम्मीद जगाई। लेकिन ऑस्ट्रेलिया ‘A’ ने भारत को एक और गोल करने से रोक दिया। मैच आस्ट्रेलिया के पक्ष में 3-2 से समाप्त हुआ। भारतीय महिला हॉकी टीम अपने दौरे के आखिरी मैच में कल शनिवार को ऑस्ट्रेलिया ‘ए’ से भिड़ेगी।

Exit mobile version