Site icon Buziness Bytes Hindi

Aus Vs Ire T20 Live: ऑस्ट्रेलिया को दिखने लगी सेमीफाइनल की राह, आयरलैंड को हराया

Aus Vs Ire T20 Live:

टी20 विश्व कप-2022 में मेज़बान ऑस्ट्रेलिया ने आज आयरलैंड को आसानी से हराकर अपने अंको को पांच तक पहुंचा दिया है, पांच अंक ग्रुप टॉपर न्यूज़ीलैण्ड के भी हैं मगर उसने अभी तीन मैच ही खेले हैं. आज के मैच से ऑस्ट्रेलिया ने फाइनल फोर की अपनी उम्मीदों को बरकरार रखा है, उसे अपना आखरी मैच अफ़ग़ानिस्तान से खेलना है जिसे जीतकर वह सेमी फाइनल की हक़दार बन सकती है लकिन यह बहुत कुछ कल न्यूज़ीलैण्ड और इंग्लैंड के बीच होने वाले मैच पर निर्भर करेगा, अगर कल इंग्लैंड को जीत मिल गयी तो फिर तीनों टीमों के अंक पांच हो जायेंगे और तीनों के लिए आखरी मैच जीतना न सिर्फ ज़रूरी होगा बल्कि नेट रन रेट का भी ध्यान रखना होगा , फिलहाल NRR के मामले ने कीवी टीम बहुत आगे है जबकि इंग्लैंड दूसरे नंबर पर, वहीँ ऑस्ट्रेलिया का NRR अभी भी माइनस में है.

आज पहले बल्लेबाजी करते हुए ऑस्ट्रेलिया ने पहले बल्लेबाज़ी करते हुए पांच विकेट खोकर 179 रनों का स्कोर खड़ा कर दिया जो आयरलैंड के लिए काफी बड़ा टोटल साबित हुआ, इंग्लैंड को हराकर चौंकाने वाली आयरलैंड की टीम इस मैच में उस कारनामे को दोहरा न सकी, और पूरी टीम 137 के स्कोर पर 18.1 में आउट ही गयी. लॉर्कन टकर टीम के अकेले ऐसे बल्लेबाज़ रहे जो तनहा ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाज़ों का मुकाबला करते रहे. लॉर्कन टकर ने नाबाद 71 रनों की पारी खेली, उनके अलावा कोई और बल्लेबाज़ उनका साथ न दे सका. ऑस्ट्रेलिया के कमिंस, मैक्सवेल, स्टार्क और जैम्पा ने दो दो विकेट चटकाए।

इससे पहले ऑस्ट्रेलिया के डेविड वॉर्नर ने एकबार फिर टीम को अच्छी शुरुआत न दे सके. वार्नर सिर्फ तीन रन बनाकर चलते बने लेकिन कप्तान आरोन फिंच ने पहले मिचेल मार्श और बाद में मार्कस स्टॉयनिस के साथ अर्धशतकीय साझेदारियां निभाकर टीम को बड़े स्कोर तक पहुँचाया। फिंच ने 44 गेंदों पर 63, मिचेल मार्श ने 28 और स्टोइनिस ने 35 रनों की पारियां खेलीं, मैक्सवेल भी फिर एकबार नाकाम रहे और सिर्फ 13 रन ही बना सके.

Exit mobile version