Site icon Buziness Bytes Hindi

बैंक FD और ITR पेनल्टी के साथ अगस्त महीने इन वित्तीय कामों की है डेडलाइन, चेक करें लिस्ट

jl3001

Money Related Deadline in August: दो दिन के बाद अगस्त महीना शुरू होने जा रहा है। हर महीने वित्तीय नियमों और स्कीम में बदलाव होते हैं। अगस्त में एसबीआई अमृत कलश एफडी,एक्सिस बैंक क्रेडिट कार्ड के अलावा आयकर रिटर्न भरने में जुर्माना आदि जैसे कई बदलाव होंगे। इसके अलावा कई स्कीम की आखिरी डेडलाइन भी है। 2 अगस्त, 2023 तक फ्लिपकार्ट एक्सिस बैंक क्रेडिट कार्ड पर कैशबैक और रिवॉर्ड अंक को कम कर सकती हैं। वहीं एसबीआई अमृत कलश में निवेश की अंतिम तारीख 15 अगस्त, 2023 है। “IND SUPER 400 DAYS” नाम की स्पेशल एफडी है। इसके अलावा अगस्त 2023 में बैंक 14 दिन तक बंद रहेंगे। अगस्त महीना शुरू होने में अब दो दिन ही बचे हैं। हर महीने वित्तीय बदलाव होते हैं। आने वाले अगस्त में कई वित्तीय बदलाव होंगे। एक बार जरूर जान लेना चाहिए कि अगस्त महीने में कौन-से वित्तीय बदलाव होंगे। आइए, इसके बारे में जानते हैं।

एक्सिस बैंक क्रेडिट कार्ड

अगर आप फ्लिपकार्ट, एक्सिस बैंक क्रेडिट कार्ड का उपयोग करते हैं। 12 अगस्त, 2023 तक फ्लिपकार्ट एक्सिस बैंक क्रेडिट कार्ड पर कुछ कैशबैक और रिवॉर्ड अंक को कम कर सकती हैं। बैंक की वेबसाइट के अनुसार 12 अगस्त, 2023 से Flipkart पर travel related पेमेंट के लिए 1.5 फीसदी का Cashback मिलेगा।
गवर्नमेंट सर्विस के लिए मर्चेंट कैटेगरी कोड(एमसीसी)9399 का उपयोग करते हैं तब कैशबैक का लाभ नहीं मिलेगा। इसके अलावा फ्यूल, फ्लिपकार्ट और मिंत्रा पर गिफ्ट कार्ड से खरीदारी केक अलावा ईएमआई आदि पर कैशबैक के लिए पात्र नहीं होंगे।

SBI अमृत कलश एफडी

अगर एफडी करवाने की सोच रहे हैं तो एसबीआई अमृत कलश में निवेश करने की आखिरी तिथि 15 अगस्त, 2023 है। स्टेट बैंक ऑफ इंडिया की वेबसाइट 400-दिवसीय फिक्सड डिपॉजिट में निवेश करने पर 7.1 फीसदी का ब्याज मिलता है और सीनियर सिटीजन को 7.6 प्रतिशत का ब्याज मिलेगा। इस एफडी में जमा राशि से पहले पैसे निकालने और लोन लेने की सुविधा मिलती है।

इंडियन बैंक आईएनडी सुपर

“IND SUPER 400 DAYS” नामक स्पेशल एफडी है। एफडी में उच्च ब्याज का लाभ मिलेगा। एफडी में 10,000 रुपए से 2 करोड़ रुपए तक निवेश कर सकते हैं। एफडी में निवेश करने की आखिरी तारीख 31 अगस्त, 2023 है। एफडी में 7.25 फीसदी का ब्याज और सीनियर सिटीजन 7.75 प्रतिशत का और सुपर सीनियर सिटीजन को 8 प्रतिशत ब्याज मिलेगी।

इनकम टैक्स रिटर्न के लिए जुर्माना

इस वित्त साल 2022-23 के लिए रिटर्न फाइल करने की आखिरी तारीख 31 जुलाई 2023 निर्धारित है। कोई टैक्सपेयर्स 31 जुलाई तक रिटर्न फाइल नहीं करता है तो उन्हें 1 August 2023 से 5,000 रुपए का जुर्माना देना होगा। 31 जुलाई 2023 के बाद taxpayers 31 Dec 2023 तक ITR फाइल कर सकते हैं।

बैंक अवकाश अगस्त 2023

अगले महीने अगस्त 2023 में बैंक 14 दिन तक Bank बंद रहेंगे। अगस्त महीने में कई त्योहार हैं। इसके अलावा दूसरे और चौथे शनिवार, रविवार के दिन देश के बैंक बंद रहते हैं। 15 August को Independence Day पर देश के Bank बंद रहेंगे।

Exit mobile version