Site icon Buziness Bytes Hindi

सामने आया सुशांत-रिया के बीच बातचीत का ऑडियो क्लिप


सामने आया सुशांत-रिया के बीच बातचीत का ऑडियो क्लिप

मुंबई: सुशांत सिंह राजपूत मामले में एक ऑडियो क्लिप समाने आया है। इस ऑडियो में सुशांत, रिया, इंद्रजीत चक्रवर्ती और कुछ वित्तीय सलाहकार साथ बैठकर सुशांत के फाइनेंशियल मैनेजमेंट की बात कर रहे हैं। वहीं, इसमें सुशांत एक ट्रस्ट बनाने के बारे में बात कर रहे हैं। सुशांत अपने भविष्य को लेकर और बॉलीवुड छोड़ने बात कर रहे हैं। साथ ही सुशांत अपने रिटायरमेंट प्लान्स पर बात कर रहे हैं।

टीवी चैनल आजतक के मुताबिक, इस पूरे ऑडियो में सुनने के बाद साफ लग रहा है कि सुशांत ने वित्तीय सलाहकारों को आगे की प्लानिंग के लिए बुलाया है। साथ ही सुशांत बॉलीवुड छोड़ने, अपने रिटायरमेंट, अपनी बीमारी की बात कर रहे हैं। रिया और इंद्रजीत चक्रवर्ती भी अपनी बात रख रहे हैं।

वहीं, यह भी सुना जा सकता है कि रिया कह रही हैं कि सुशांत को पैसे की एफडी तैयार करनी चाहिए। रिया को कहते हुए सुना जा सकता है कि मैं ये सब ऐसे चाहती हूं कि उदाहरण के तौर पर मैं वहां पर नहीं हूं, श्रुति और मिरांडा भी नहीं हैं और कोई नया शख्स सुशांत के साथ है। उसे सुशांत का कार्ड मिल जाए। पहली चीज तो मैं सुशांत से कहूंगी कि सारे पैसों की एफडी बना ले। हम सुशांत का सारा पैसा एफडी में रखेंगे। सुशांत के कार्ड में 10-15 लाख से ज्यादा नहीं होंगे। दूसरी बात जो पैसा सुशांत के पास है, जिससे सुशांत को ब्याज मिलता रहे। सुशांत की जमा पूंजी भी सुरक्षित रहेगी। सुशांत के दस्तखत के बिना कोई एफडी तुड़वा ना सके।

Exit mobile version