Site icon Buziness Bytes Hindi

दुस्सहासः तमंचे की नोक पर लूटा 373 ग्राम सोना


दुस्सहासः तमंचे की नोक पर लूटा 373 ग्राम सोना

मेरठ। मेरठ में रविवार की सुबह एक ज्वेलरी कारीगर से करीब पौने चार सौ ग्राम सोना लूटने की वारदात होने से पुलिस में हड़कंप मच गया। पुलिस मामले की जांच करते हुए बदमाशों की तलाश में जुट गयी है। वहीं लूट का शिकार हुए ज्वेलरी कारीगर ने अपने ही साथी पर बदमाशों से मिले होने का संदेह जाहिर किया है। पुलिस साथी से इस संबंध में पूछताछ कर रही है।

थाना ब्रहमपुरी क्षेत्र निवासी प्रमोद कुमार वर्मा ज्वेलरी कारीगर है। आज सुबह लगभग साढ़े पांच बजे वह अपनी बेटी की 300 ग्राम ज्वेलरी और 75 ग्राम ज्वेलरी आगरा के कारीगरों की लेकर घर से निकले थे। उनके साथ उनका साथी लीलाधर भी था जो उन्हीं की तरह ज्वेलरी कारीगर है।

बताया गया की लीलाधर के पास भी 500 ग्राम सोना था। वह ऑटो में बैठकर जा रहे थे कि प्रहलाद नगर में ओरिएंटल बैंक के पास बाइक सवार दो बदमाशों ने उनका ऑटो रोका और तंमचे की बट मारकर 373 ग्राम सोना छीन लिया। प्रमोद ने हिम्मत दिखाते हुए बाइक की चाबी निकाल ली। मगर बदमाश उनको आतंकित करते हुए पैदल ही बाइक लेकर भाग निकले।

लूट का शिकार हुए प्रमोद कुमार वर्मा ने कोतवाली थाना पहुंच कर लूट की सूचना दी तो हड़कंप मच गया। पुलिस ने बदमाशों को तलाश में चेकिंग करनी शुरू कर दी। वहीं पुलिस को दी गयी तहरीर में प्रमोद कुमार वर्मा ने अपने साथी लीलाधर पर बदमाशों से मिले होने का संदेह जाहिर किया गया।

blob:https://hindi.buzinessbytes.com/895173c8-87a7-4ab5-a432-fa14ee31127f

इस संबंध में पुलिस अधिकारियों का कहना है कि प्रमोद ने दी गयी तहरीर में बताया है कि सिर्फ लीलाधर ही वह व्यक्ति था जिसे उसके पास ज्वेलरी होने का पता था। बदमाशों ने लीलाधर को छुआ भी नहीं और सिर्फ उसी को निशाना बनाया। प्रमोद का आरोप है कि लूट के दौरान भी लीलाधर ने कोई विरोध नहीं किया और न ही शोर मचाकर मदद मांगने का प्रयास किया। पुलिस प्रमोद के आरोपों की सत्यता की जांच करने के लिये लीलाधर से पूछताछ कर रही है।

Exit mobile version