Site icon Buziness Bytes Hindi

चुनावी रैली के दौरान ट्रम्प की हत्या की कोशिश, गोली कान छूकर निकल गयी

trump

चुनावी रैली के दौरान अमेरिका के रिपब्लिकन पार्टी के राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार डोनाल्ड ट्रंप पर जानलेवा हमला हुआ. अमेरिकी टीवी ने दावा किया है कि डोनाल्ड ट्रंप घायल हो गए हैं. गोलीबारी के समय ट्रंप रैली में शामिल लोगों को संबोधित कर रहे थे।

पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति को रैली को संबोधित करते हुए अभी पांच मिनट ही बीते थे कि फायरिंग की यह घटना हो गई. घटना के तुरंत बाद रैली रद्द कर दी गई. अमेरिकी टीवी के मुताबिक, रैली में हुई घटना में डोनाल्ड ट्रंप घायल हो गए, उनके सिर और कान पर खून के निशान हैं.

इस घटना में रैली में मौजूद एक अन्य व्यक्ति की भी मौत हो गई और एक गंभीर रूप से घायल हो गया, जबकि हमले के संदेह में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। अमेरिकी मीडिया के मुताबिक संभवत: दो हमलावर थे. और दोनों को गोली लग गई, जिनमें से एक की हालत गंभीर है. दोनों हमलावर डोनाल्ड ट्रंप से कई सौ गज की दूरी पर थे और स्नाइपर थे.

शुरुआती रिपोर्ट्स के मुताबिक, रैली के दौरान 8 से 10 गोलियों की आवाज सुनी गई। सूत्रों के मुताबिक, ट्रंप की रैली में जिस राइफल से फायरिंग की गई थी, उसे बरामद कर लिया गया है. गोलीबारी के बाद, गुप्त सेवा के अधिकारियों ने पूर्व राष्ट्रपति को अपने संरक्षण में ले लिया और घटनास्थल से चले गए।

अमेरिकी मीडिया का कहना है कि पूर्व राष्ट्रपति को सुरक्षित स्थान पर ले जाया गया है. काउंटी अभियोजक ने पुष्टि की है कि ट्रम्प की रैली में गोलीबारी में एक व्यक्ति की मौत हो गई है। अमेरिकी सीक्रेट सर्विस के मुताबिक रैली में हुई घटना की जांच शुरू कर दी गई है. रैली में गोलीबारी के बाद डोनाल्ड ट्रंप सुरक्षित हैं.

ट्रंप की चुनाव टीम ने भी कहा है कि डोनाल्ड ट्रंप बिल्कुल ठीक हैं. सीक्रेट सर्विस का कहना है कि जानकारी उपलब्ध होते ही जनता को सूचित कर दिया जाएगा। अमेरिकी मीडिया के मुताबिक, राष्ट्रपति बाइडेन को डोनाल्ड ट्रंप की रैली में हुई गोलीबारी की घटना की जानकारी दी गई है.

Exit mobile version