Site icon Buziness Bytes Hindi

अफ़ग़ानिस्तान में संयुक्त राष्ट्रसंघ शांति रक्षकों पर हमला , पांच की मौत


अफ़ग़ानिस्तान में संयुक्त राष्ट्रसंघ शांति रक्षकों पर हमला , पांच की मौत

नई दिल्ली: अज्ञात सशस्त्र लोगों ने घात लगाकर अफ़ग़ानिस्तान में राष्ट्रसंघ के शांति रक्षकों की हत्या कर दी।

अफ़ग़ानिस्तान के सुरक्षा सूत्रों ने बताया है कि काबुल-जलालाबाद हाईवे पर संयुक्त राष्ट्रसंघ के 5 शांति रक्षकों की हत्या कर दी गई। इन सूत्रों के अनुसार काबुल-जलालाबाद हाईवे पर संयुक्त राष्ट्रसंघ के सुरक्षा बलों के कारवां पर अज्ञात सशस्त्र लोगों ने हमला कर दिया।

अफ़ग़ानी सूत्रों के अनुसार यह हमला अफ़ग़ानिस्तान के सरूबी नगर के “तंगी आबरीशम” क्षेत्र में किया गया। प्राप्त रिपोर्ट के अनुसार इस हमले संयुक्त राष्ट्रसंघ के कम से कम पांच शांति रक्षक मारे गए। समाचार लिखे जाने तक किसी व्यक्ति या गुट की ओर से इस हमले की ज़िम्मेदारी स्वीकार नहीं की गई थी।

ज्ञात रहे कि अफ़ग़ानिस्तान में पिछले कुछ समय से हिंसक कार्यवाहियों में बहुत तेज़ी से वृद्धि हुई है। वहां पर आए दिन हमले होते रहते हैं जिनमें बड़ी संख्या में आम लोग मारे जाते हैं। हालांकि हालिया दिनों में राष्ट्रसंघ के किसी भी कारवां को हमले का लक्ष्य नहीं बनाया गया।

हाल ही में तालेबान ने अमरीका को चेतावनी दी थी कि अफ़ग़ानिस्तान से अपने सैनिकों को वापस बुलाने के बारे में वाशिग्टन ने अगर क़तर समझौते का पालन नहीं किया तो फिर इसके लिए उसको बहुत कड़ा जवाब दिया जाएगा। अफ़ग़ानिस्तान से विदेशी सैनिकों विशेषकर अमरीकी सैनिकों की उपस्थिति का विरोध करते हुए तालेबान, अपने देश से उनकी तत्काल वापसी चाहते हैं।

Exit mobile version