Site icon Buziness Bytes Hindi

UP News Today: नॉनवेज की दुकान बंद कराने पहुंची टीम पर हमला,भाजपा नेता घायल

बरेली। जिले के डीडीपुरम में रामजानकी मंदिर के सामने नॉनवेज होटल बंद कराने पहुंची नगर निगम टीम और भाजपा नेता पर अज्ञात लोगों ने हमला कर दिया। जिसमें भाजपा नेता गंभीर रूप से घायल हो गया। इससे हिंदू संगठनों में भारी आक्रोश है। घटना की जानकारी के बाद मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई। इसी दौरान दूसरे पक्ष के भी तमाम लोग जमा हो गए और दोनों समुदाय सामने आ गए। 

बवाल की सूचना पर डीएम बरेली शिवाकांत द्विवेदी, एसएसपी सत्यार्थ अनिरुद्ध पंकज सहित तमाम अधिकारी और कई थानों की पुलिस मौके पर पहुंच गई। इस दौरान आरएएफ को भी बुला लिया गया। तनाव के चलते पूरा बाजार बंद हो गया है। कुछ लोग होटल के अंदर बंद बताए गए है। पुलिस उन्हें निकालने के लिए होटल का शटर काट रही है। घटना से पूरे बरेली में तनाव फैल गया है। घटना के बारे में सीएम योगी आदित्यनाथ ने पूरी जानकारी की है और अपराधिक तत्वों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं।

Exit mobile version