Site icon Buziness Bytes Hindi

भारत जोड़ो न्याय यात्रा के काफ़िले पर हमला, कांग्रेस ने कहा-बिस्वा सरमा की करतूत

asam

असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा और कांग्रेस के बीच छत्तीस का आंकड़ा है, विशेषकर राहुल गाँधी के प्रति। बिस्वा सरमा जितने तीखे आक्रमण राहुल गाँधी पर करते हैं उतने तो शायद पीएम मोदी और अमित शाह भी नहीं करते होंगे। कांग्रेस पार्टी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा असम से गुज़री। आज कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने दावा किया कि असम के सोनितपुर के जुमगुरीहाट में भाजपाइयों की भीड़ ने उनकी कार समेत पार्टी कार्यकर्ताओं पर हमला किया। इस दौरान जयराम रमेश की कार पर लगे भारत जोड़ो न्याय यात्रा के स्टिकर भी फाड़ दिए गए।

कांग्रेस नेता रहल गाँधी ने आज एक जनसभा में कहा कि आज BJP के कुछ कार्यकर्ता झंडा लेकर हमारी बस के सामने आ गए। मैं बस से निकला, वो भाग गए। हमारे जितने पोस्टर फाड़ने हैं, फाड़ दो, हमें कोई फर्क नहीं पड़ता। हमारी विचारधारा की लड़ाई है, हम किसी से नहीं डरते हैं। न ही नरेंद्र मोदी से, न असम के मुख्यमंत्री से. राहुल लगातार हिमंत बिस्वा सरमा पर हमलावर हैं. राहुल ने आज कहा कि हिंदुस्तान के सबसे भ्रष्ट मुख्यमंत्री का क्या नाम है? इसका जवाब हर किसी को पता है। असम के बच्चे-बुजुर्ग, मां-बहनों, युवा, किसी से भी पूछो। हर कोई जवाब दे देता है- हिमंता बिस्वा सरमा

कांग्रेस की फायरब्रांड प्रवक्ता सुप्रिया श्रीनेत ने एक ट्वीट में कहा कि जब हमारा काफिला असम में रैली स्थल की ओर जा रहा था तब जुमगुरीहाट में हिमंता बिस्वा सरमा के गुंडों ने कांग्रेस की सोशल मीडिया टीम के कैमरामैन और दो महिलाओं समेत बाकी सदस्यों पर हमला कर दिया। इन्होंने महासचिव जयराम रमेश की गाड़ी से भारत जोड़ो न्याय यात्रा का स्टीकर फाड़ दिया। सुप्रिया श्रीनेत ने असम के मुख्यमंत्री सरमा को चेतावनी देते हुए कहा कि राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा को तुम और तुम्हारे गुंडे नहीं रोक सकते। उन्होंने हिमंत बिस्वा सरमा को डरपोक करार देते हुए कहा कि हम न्याय के योद्धा हैं, न्याय के लिए यह महासंग्राम थमेगा नहीं, हम ऐसी हरकतों से डर जाने वाले नहीं हैं।

Exit mobile version